एक्सप्लोरर

IPL 2020: 13वें सीजन में बिल्कुल शांत है मैक्सवेल का बल्ला, 11 मैचों में नहीं लगा पाए एक भी छक्का

IPL 2020: मैक्सवेल की पहचान मैदान पर बड़े बड़े छक्के लगाने के लिए है. लेकिन 13वें सीजन में इस स्टार खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा निराश किया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बेहद ही खराब शुरुआत से बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार वापसी की है. अपने पिछले चारों मुकाबले जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्ले ऑफ की रेस में अभी बनी हुई है. लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सबसे बड़ी चिंता की वजह स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म है.

ग्लेन मैक्सवेल ने यूएई में जारी आईपीएल के 13वें सीजन में बुरी तरह निराश किया है. फटाफट रन बटोरने और मैच का रुख बदलने के लिए मशहूर मैक्सवेल इस सीजन में 11 मैचों में अब तक सिर्फ 102 रन बटोर सके हैं. आईपीएल इतिहास में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले मैक्सवेल के बल्ले से इस सीजन में एक भी छक्का नहीं निकला है.

मैक्सवेल की जो छवि है, उसे देखते हुए किंग्स इलेवन प्रबंधन ने उन्हें अब तक बाहर नहीं किया है. इस सीजन में उनका अब तक का सर्वोच्च योग 32 रन रहा है, जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए थे.

इस सीजन में मैक्सवेल ने दिल्ली के खिलाफ एक और मैच में 1, आरसीबी के खिलाफ 5, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 13, मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 11, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 11, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में सात, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 10, मुम्बई इडिंयस के खिलाफ दूसरे मैच में शून्य और सनराइजर्स के खिलाफ शनिवार को 12 रन बनाए. मैक्सलेव ने इस सीजन में कुल 100 गेंदें खेली हैं और 102 रन बनाए हैं.

टीम मैनेजमेंट को है भरोसा

ग्लेन मैक्सवेल को हालांकि टीम मैनेजमेंट पूरा समर्थन दे रहा है. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि मैक्सवेल जैसा खिलाड़ी कभी भी मैच का पासा पलट सकता है. इसके अलावा मैक्सवेल गेंदबाजी में भी टीम को एक अतिरिक्त विकल्प मुहैया करवाते हैं. पंजाब की टीम के पास मैक्सवेल को रिप्लेस करने के लिए कोई ऑलराउंडर भी मौजूद नहीं है.

IPL 2020: हैदराबाद पर मिली जीत के बाद राहुल की खुशी का ठिकाना नहीं, किया यह दावा

KXIP vs SRH: पंजाब के खिलाफ जीती हुई बाज़ी हारने से निराश हैं कप्तान डेविड वॉर्नर, मैच के बाद दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget