एक्सप्लोरर

IPL 2020: भुवनेश्वर कुमार की चोट ने बढ़ाई हैदराबाद की चिंता, टीम को लग सकता है तगड़ा झटका

IPL 2020: भुवनेश्वर कुमार टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं. बहुत हद तक गेंदबाजी के मामले में हैदराबाद भुवी पर निर्भर है. लेकिन स्टार खिलाड़ी का चोटिल होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की. लेकिन सीएसके के खिलाफ मैच में मिली जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की परेशानी काफी बढ़ गई है. टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सीएसके की पारी के 19वें ओवर में चोटिल हो गए. भुवनेश्वर कुमार की चोट को लेकर हैदराबाद की टीम जल्द ही कोई अपडेट जारी कर सकती है.

भुवनेश्वर कुमार सीएसके की पारी में अपना आखिरी ओवर पूरा नहीं कर पाए. 19वें ओवर की दूसरी गेंद डालने से पहले ही उन्हें रनअप पर जाते हुए परेशानी हुई और वह मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद खलील अहमद ने 19वें ओवर को पूरा किया, जबकि अब्दुल ने पारी का आखिरी ओवर डाला.

भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने की लिस्ट है लंबी

30 साल के भुवनेश्वर कुमार को अपनी कैरियर के दौरान कई चोट झेलनी पड़ी है. पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज से पहले भुवी स्पोर्ट्स हर्निया से ग्रसित हो गए थे. इससे पहले भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2018 के दौरान लगी अपनी चोट से उबरने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग भी कर रहे थे.

2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह से फिट नहीं थे. 2019 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें हेमस्ट्रिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि बाद में भुवी टूर्नामेंट के कुछ मैचों में खेलते हुए दिखाई दिए थे.

वर्ल्ड कप के बाद भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जा पाए. साइड स्ट्रेन की वजह से भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठना पड़ा. इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भुवी की टीम में वापसी हुई थी, लेकिन वह सीरीज कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो गई.

IPL 2020 CSK Vs SRH Highlights: दिग्गज कप्तान पर भारी पड़ गया 19 साल का लड़का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget