एक्सप्लोरर

IPL 2020 CSK Vs SRH Highlights: दिग्गज कप्तान पर भारी पड़ गया 19 साल का लड़का

IPL 2020 CSK Vs SRH Highlights: 19 साल के प्रियम गर्ग ने 26 गेंद में 51 रन की बेहतरीन पारी खेली. मैच के आखिर में यही पारी दोनों टीमों के बीच हार और जीत का अंतर बनी.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में धोनी की टीम की मुश्किलें कम होने का नाम का नहीं ले रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई सुर किंग्स को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा. 19 साल के युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग के नाबाद 51 रनों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट गंवा कर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया. सीएसके कभी भी इस लक्ष्य के करीब पहुंचती हुई दिखाई नहीं दी और अंत में टीम 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई. सीएसके की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी हार है.

पिछले मैच में मिली जीत से उत्साहित डेविड वार्नर ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी चुनी. वार्नर का फैसला पहले ओवर में ही गलत साबित होता दिखाई दे रहा था. दीपक चाहर ने अपनी इनस्विंग से टीम को जॉनी बेयरस्टो (0) का विकेट पहले ही ओवर में दिला दिया.

ठाकुर ने पैर जमाते दिख रहे मनीष पांडे (29) को आठवें ओवर में बोल्ड कर हैदराबाद का स्कोर 47/2 कर दिया. कुछ यही हाल हैदराबाद के वार्नर (28) का हुआ और वह भी अपनी अच्छी शुरुआत को लंबी नहीं ले जा पाए. पीयूष चावला की गेंद पर डु प्लेसिस ने उनका बाउंड्री पर लाजवाब कैच पकडा. हैदराबाद को अगली गेंद पर एक और झटका लगा.

युवा बल्लेबाज प्रियम के साथ हुई गलतफहमी के चलते रायडू और धोनी ने मिलकर केन विलियम्सन को (9) को रन आउट कर दिया. प्रियम ने फिर इस गलती का भुगतान अर्धशतकीय पारी खेल किया. अंत में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को समझा और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर दिया. उनके साथ अभिषेक शर्मा भी अच्छी पारी खेलेत हुए 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का मारा. प्रियम और अभिषेक ने 77 रनों की साझेदारी की.

युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग के नाबाद 51 रनों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट गंवा कर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद की गेंदबाजी के हिसाब से यह स्कोर अच्छा था जिसका वो बचाव कर सकती थी और उसने किया भी यही.

काम नहीं आई धोनी की पारी

चेन्नई को लेकिन अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. 42 रनों पर उसने अपने चार विकेट- शेन वाटसन (1), अंबाती रायडू (8) और फाफ डु प्लेसिस (22), केदार जाधव (3) खो दिए थे. यहां से जडेजा और धोनी ने 72 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा था, लेकिन इन दोनोंकी कोशिश अंजाम तक नहीं पहुंच सकी.

आखिरी के तीन ओवरों में चेन्नई को 63 रनों की जरूरत थी. जडेजा ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जमाया लेकिन 18वें ओवर की चौथी गेंद पर वो आउट हो गए. उनके स्थान पर आए सैम कुरैन (नाबाद 15) ने आते ही छक्का मारा. अगले ओवर में हैदराबाद को झटका क्योंकि उसके सबसे अनुभवी गेंदबाज और डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार 19वें ओवर की दूसरी गेंद फेंकते हुए चोट लग गई और वो बाहर चले गए.

आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए थे. वार्नर के पास विकल्प नहीं थे इसलिए उन्होंने यह ओवर युवा अब्दुल समद को दिया. उन्होंने पहली गेंद वाइड डाल दी जिस पर चौका चला गया. इस गेंद पर पांच रन आए. अब छह गेंदों में 23 रन चाहिए थे. पांचवी गेंद पर धोनी ने चौका, तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया और स्ट्राइक कुरैन को दी. कुरैन ने भी एक रन लिया और चेन्नई को दो गेंदों पर 15 रन चाहिए थे जो बने नहीं.

रवींद्र जडेजा ने 50 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नाबाद 47 रन की पारी जरूरी खेली, लेकिन ये दोनों पारियां सीएसके की हार का सिलसिला तोड़ने में नाकाफी साबित हुई.

IPL 2020: धोनी ने बल्लेबाजी को लेकर स्वीकार की नाकामी, बताया क्यों हुए फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget