एक्सप्लोरर

IPL 2025 Mega Auction: पांच खिलाड़ियों पर खर्च हुए 100 करोड़, पंत-राहुल समेत ये बिके सबसे महंगे

Rishabh Pant IPL 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार सभी रिकॉर्ड टूट गए. इस सीजन में पांच खिलाड़ियों पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए.

Rishabh Pant IPL 2025: ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने आईपीएल ऑक्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिके. पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा. जबकि श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा. इन्हें मिलाकर कुल पांच खिलाड़ियों पर टीमों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए. ये ऑक्शन ऐतिहासिक बन गया.

पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. लेकिन दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया. अब ऋषभ को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. पंत का अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है. वे दमदार विकेटकीपर बैटर हैं और अच्छे कप्तान भी हैं. लखनऊ पंत को अगले सीजन के लिए कप्तान भी बना सकती है. 

श्रेयस अय्यर पर पंजाब ने लगाया बड़ा दांव -

अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था. अब अय्यर पंजाब के लिए खेलेंगे. वे पंजाब की टीम में शामिल होने के बाद टीम के कप्तान भी बन सकते हैं. 

अर्शदीप-चहल पर पंजाब ने लुटाया खजाना -

पंजाब किंग्स ने अय्यर के साथ-साथ चहल और अर्शदीप को भी खरीदा. अर्शदीप और चहल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. इन दोनों को 18-18 करोड़ रुपए मिले. अर्शदीप तेज गेंदबाज हैं और वे डोमेस्टिक के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी धमाल मचा चुके हैं. चहल की बात करें तो वे शानदार स्पिन गेंदबाज हैं.

इन पांच खिलाड़ियों पर टीमों ने लुटाए 100 करोड़ से ज्यादा -

ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा गया. श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा गया. अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ में खरीदा गया. युजवेंद्र चहल को भी 18 करोड़ रुपए में खरीदा गया. जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. उन्हें 15.75 करोड़ रुपए मिले. बटलर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. इन सभी खिलाड़ियों का टोटल वैल्यू 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है.

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के अब तक के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी -

  • ऋषभ पंत - लखनऊ सुपर जायंट्स - 27 करोड़ रुपए
  • श्रेयस अय्यर - पंजाब किंग्स - 26.75 करोड़ रुपए
  • अर्शदीप सिंह - पंजाब किंग्स - 18 करोड़ रुपए
  • युजवेंद्र चहल - पंजाब किंग्स - 18 करोड़ रुपए
  • जोस बटलर - गुजरात टाइटंस - 15.75 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : IPL Auction 2025: मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने इतने करोड़ में खरीदा, RCB ने RTM का नहीं किया इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget