एक्सप्लोरर

IPL 2025: 1574 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, नीलामी से पहले ही नहीं बिकेंगे आधे खिलाड़ी; क्या इस बारे में जानते हैं आप

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए 1,574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है. इनमें सबसे ज्यादा नाम भारतीय खिलाड़ियों के हैं.

IPL 2025 Mega Auction Registered Players List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एलान कर दिया है कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में करवाया जाएगा. ऑक्शन के रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों के सामने 4 नवंबर को डेडलाइन सेट किया गया था. अब कुल 1,574 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है. भारत के अलावा इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया और इटली, यूएसए जैसे देशों के प्लेयर्स ने भी नीलामी के लिए अपना नाम दिया है. मगर ऑक्शन शुरू होने से पहले ही यह संख्या घटकर आधी होने वाली है, तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों और कैसे होगा?

आधे ही खिलाड़ी ऑक्शन में जाएंगे!

1,574 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर किया है, इसका मतलब ये नहीं कि इन सभी खिलाड़ियों को ऑक्शन पूल में शामिल किया जाएगा. दरअसल नीलामी की तारीख से पहले सभी 10 टीमों को इन 1,574 खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट भेज दी जाएगी. उदाहरण के तौर पर यदि कोई टीम 40-50 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करती है, जिनपर वह ऑक्शन में बोली लगा सकती है.

मान लीजिए अगर ऑक्शन से पूर्व हर एक टीम 50 खिलाड़ियों में दिलचस्पी दिखाती है तो सभी 10 टीमों द्वारा चुने गए प्लेयर्स की संख्या 500 ही रह जाएगी. यदि ऐसा हुआ तो 1,574 प्लेयर्स में से केवल 500 खिलाड़ी ही ऑक्शन पूल में जाएंगे और बाकी 1,074 खिलाड़ियों को नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. मगर ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ियों की संख्या इससे भी कम होती है.

1,370 खिलाड़ी खाली हाथ लौटेंगे

ऊपर दिए गए उदाहरण अनुसार यदि ऑक्शन पूल में 500 खिलाड़ी नीलामी के लिए उतरते हैं, तो इनमें से बिकने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी आधे से कम होगी. क्योंकि आईपीएल में 10 टीमें खेलती हैं और प्रत्येक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों का ही स्क्वाड तैयार कर सकती है. ऐसे में बिकने या रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या अधिकतम 250 तक जा सकती है.

चूंकि 31 अक्टूबर को सभी टीमें अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर चुकी हैं, जिनमें चेन्नई-बेंगलुरु और कोलकाता समेत सभी 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इसका मतलब अब मेगा ऑक्शन में अधिकतम 204 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे. यानी जिन 1,574 खिलाड़ियों ने मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है, उनमें से 1,370 प्लेयर्स को खाली हाथ घर लौटना पड़ेगा.

सबसे ज्यादा खिलाड़ी भारत से हैं

जिन 1,574 खिलाड़ियों ने मेगा ऑक्शन के लिए नाम दिया है, इनमें से 1,165 प्लेयर तो भारत के हैं. दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दिया है. इस बार का ऑक्शन इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसमें यूएसए, यूएई, कनाडा और यहां तक कि इटली के एक प्लेयर ने भी ऑक्शन में उतरने के लिए दावेदारी पेश की है.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: 'पुरानी पीढ़ी के बल्लेबाज कभी...', मुरलीधरन, वॉर्न वाले पोस्ट पर हरभजन सिंह का करारा जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget