एक्सप्लोरर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धोनी की टीम CSK का झंडा बैन? क्यों हो रहा बवाल, जानिए पूरा मामला

GT vs CSK: रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रनों से हराया. 23 गेंदों में 57 रन बनाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए.

रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस पर बड़ी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी एंड टीम ने 230 रन बनाए, डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 गेंदों में 57 रन बनाए. जवाब में गुजरात की पूरी टीम 147 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में एक फैन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेडियम के अंदर सीएसके के फ्लैग को ले जाने नहीं दिया जा रहा था.

फैंस को लग रहा था कि एमएस धोनी को वह बतौर खिलाड़ी आखिरी बार ग्राउंड पर देख रहे हों, वैसे भी धोनी जहां खेलते हैं उनके फैंस पहुंच ही जाते हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम वैसे तो गुजरात का होम ग्राउंड है, लेकिन रविवार को पूरे पीले रंग में रंगा था. अधिकतर फैंस सीएसके की जर्सी में ही आए थे, लेकिन इस बीच एक आरोप लगाते हुए किए गए ट्वीट ने सबका ध्यान अपनी और खींचा.

एमएस धोनी एंड सीएसके फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीएसके का झंडा ले जाने की अनुमति नहीं है." देखते ही देखते ये ट्वीट वायरल हो गया. एक अन्य फैन ने इसी पोस्ट के जवाब में लिखा, "क्या होगा अगर घरेलू टीम के झंडों से ज़्यादा CSK के झंडे उनके अपने मैदान पर हों? हर जगह पीला रंग, यहां तक कि अवे ग्राउंड भी होम ग्राउंड जैसा लगता है. मुझे चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीटी भी नहीं ले जाने दी गई थी."

सोशल मीडिया पर कई लोग इस दावे से हैरान हुए तो कई लोगों ने स्टेडियम की फोटो शेयर की, जिसमें फैंस सीएसके के झंडे को लहराते हुए दिख रहे हैं. 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2025 का फाइनल मैच और इससे पहले क्वालीफ़ायर 2 मुकाबला खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. टीम ने 14 मैचों में से 10 मैच हारे, अंक तालिका में टीम सबसे नीचे पायदान पर रही.

आईपीएल से रिटायरमेंट पर क्या बोले एमएस धोनी

धोनी ने मैच के बाद कहा, "मेरे पास फैसला लेने के लिए 4-5 महीने हैं, इसमें कोई जल्दी नहीं है. मुझे अपने शरीर को फिट रखने की जरूरत है. अगर क्रिकेटर अपने प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें तो कुछ 22 साल की उम्र में ही संन्यास ले लेंगे. मैं रांची वापस जाऊंगा. बाइक राइड का आनंद लूंगा. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं संन्यास ले रहा हूं, यह भी नहीं कह रहा हूं कि मैं वापस आ रहा हूं. मेरे पास काफी समय है. इसके बारे में सोचूंगा और फिर फैसला करूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget