एक्सप्लोरर

IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव, जानें किस नंबर पर है दिल्ली

IPL 2024 Points Table Updates: राजस्थान ने जयपुर में खेले गए मुकाबले में दिल्ली को हरा दिया. उसने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है.

IPL 2024 Points Table Updates: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया. आईपीएल 2024 का यह मुकाबला जयपुर में आयोजित हुआ. राजस्थान ने जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में अच्छी जगह हासिल कर ली है. टीम दूसरे नंबर पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर आ गई है. दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को पहले मैच में पंजाब किंग्स ने हराया था.

संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान ने लगातार दूसरा मैच जीता. उसने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दो नंबर की जगह पर कब्जा कर लिया है. राजस्थान के पास 4 पॉइंट्स हैं. उसका नेट रन रेट +0.800 है. चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर है. चेन्नई ने भी 2 मैच खेले हैं और दोनों ही जीते हैं. सीएसके के पास भी 4 पॉइंट्स हैं. लेकिन नेट रन रेट राजस्थान से ज्यादा है. सीएसके का नेट रन रेट +1.979 है.

दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है. उसने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में हार का सामना किया है. मुंबई इंडियंस नौवें नंबर पर है. मुंबई ने भी दो मैच खेले हैं और दोनों गंवाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स दसवें नंबर पर है. उसने एक मैच खेला और उसमें हार का सामना किया है. 

पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है. उसने दो मैच खेले हैं. इस दौरान एक मैच हारा है और एक में जीत हासिल की है. उसके पास दो पॉइंट्स हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे नंबर पर और पंजाब किंग्स पांचवें नंबर पर है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर छठे नंबर पर है. गुजरात टाइटंस सातवें नंबर पर है.

बता दें कि आईपीएल 2024 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 185 रन बनाए. इसके जवाब में दिल्ली की टीम 173 रन ही बना सकी. राजस्थान के लिए रियान पराग ने नाबाद 84 रन बनाए. उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 6 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें : RR vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को धोया, पराग की तूफानी पारी के बाद आवेश खान ने आखिरी ओवर में किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget