एक्सप्लोरर

RR vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को धोया, पराग की तूफानी पारी के बाद आवेश खान ने आखिरी ओवर में किया कमाल

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 185 रन का स्कोर खड़ा किया था. आखिरी ओवरों में राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़ी जीत दर्ज कर ली है.

RR vs DC: जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच खेला गया. RR ने पहले खेलकर 185 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया था. रियान पराग ने 45 गेंद में 84 रन बनाते हुए राजस्थान को बड़ा स्कोर खड़े करने में मदद की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने हालांकि 2 विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर की 67 रन की साझेदारी ने टीम की वापसी करवाई. आखिरी 5 ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 66 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम के बल्लेबाज लगातार लड़खड़ाते रहे. इसलिए DC 12 रन से इस मैच को हार गई है.

राजस्थान ने खड़ा किया 185 रन का स्कोर

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे. टीम 36 रन के स्कोर तक जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का विकेट गंवा चुकी थी. तभी रियान पराग का ऐसा तूफान आया कि राजस्थान का रन रेट लगातार बढ़ता रहा. पराग ने 45 गेंद में 84 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. रविचंद्रन अश्विन ने 3 छक्के लगाते हुए 19 गेंद में 29 रन की पारी खेली और अंत में ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद में 20 रन और शिमरोन हेटमायर ने 7 गेंद में 14 रन का योगदान दिया. आखिरी 5 ओवर में दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. मुकेश कुमार ने आखिरी 2 ओवर में 30 और एनरिक नॉर्टजे के आखिरी ओवर में 25 रन पड़े थे. इसी के साथ RR की पारी 185 रन पर समाप्त हुई.

राजस्थान की रोमांचक जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने भी पहले 2 विकेट जल्दी गंवा दिए थे. 30 रन के स्कोर तक मिचेल मार्श और रिकी भुई वापस पवेलियन लौट चुके थे. इस बीच डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में 49 रन की पारी खेलने के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने 26 गेंद में 28 रन बनाए, लेकिन DC को जीत तक नहीं ले जा पाए. आखिरी 24 गेंद में दिल्ली को 60 रन चाहिए थे, लेकिन तभी अश्विन ने 17वें ओवर में 19 रन लुटा दिए थे. ऐसा लगने लगा था जैसे मैच पलट जाएगा और ट्रिस्टन स्टब्स की 23 गेंद में 44 रन की पारी ने DC के लिए जीत की उम्मीद को जगा दिया था. इस बीच 19वें ओवर में संदीप शर्मा ने 15 रन दिए, जिससे दिल्ली आखिरी ओवर तक मैच में बनी हुई थी. आखिरी ओवर में DC को 19 रन की जरूरत थी, लेकिन आवेश खान ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को 12 रन से जीत दिलाई है.

यह भी पढ़ें:

2 किलोमीटर दौड़ने में इस पाक स्टार की निकली हवा, टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी मुश्किल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget