एक्सप्लोरर

IPL 2023: आज से होगा आईपीएल के 16वें सीज़न का आगाज़, जानिए नए नियमों से कितनी बदली है यह लीग

IPL 2023: IPL का 16वां सीजन आज (31 मार्च) से शुरू हो रहा है. इस बार यहां दो नियमों में बदलाव हुआ है और एक नया नियम जोड़ा गया है. इन तीन नियमों से यह लीग काफी कुछ बदली हुई नजर आने वाली है.

IPL New Rules: IPL 2023 का आगाज़ आज (31 मार्च) से हो रहा है. शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस को कुछ नई चीज़ें देखने को मिलेंगी. दरअसल, इस बार IPL में कुछ नियमों के चलते काफी कुछ बदला हुआ नजर आने वाला है. इस सीजन में कप्तान द्वारा प्लेइंग-11 शेयर करने की टाइमिंग और डीआरएस जैसे दो नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर जैसा नया नियम भी लागू हुआ है. इन तीन नियमों के चलते IPL इस बार और रोचक हो सकता है.

1. टॉस के बाद शेयर कर सकेंगे प्लेइंग-11 
क्रिकेट में अब तक हमेशा से ऐसा होता आया है कि टीमों को टॉस से पहले ही अपनी-अपनी प्लेइंग-11 बतानी होती थी लेकिन इस बार IPL में दोनों टीमों के कप्तान और टीम प्रबंधन के पास एक नया विकल्प होगा. टीमें अब टॉस के बाद प्लेइंग-11 चुन सकेंगी. दोनों टीमों के कप्तान के पास दो लिस्ट रहेंगी. एक लिस्ट में पहले गेंदबाजी करने की स्थिति में प्लेइंग-11 के नाम होंगे और दूसरी लिस्ट में पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति में प्लेइंग-11 के नाम होंगे. इन दोनों लिस्ट में 5-5 सब्स्टिट्यूट के नाम भी होंगे, जिनमें से किसी एक को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज़ किया जा सकेगा.

2. DRS का दायरा बढ़ा
क्रिकेट में अब तक केवल आउट या नॉट आउट के फैसलों पर DRS लिया जाता था. IPL 2023 में टीमें अंपायर द्वारा वाइड और नो बॉल से जुड़े फैसलों पर भी DRS ले सकेंगी. पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अंपायर द्वारा नो-बॉल नहीं दिए जाने पर अपने बल्लेबाज को मैदान से वापस बुलाने तक का इशारा कर दिया था. यानी इस बार इस तरह के विवाद नहीं होंगे क्योंकि कप्तान DRS के द्वारा अंपायर के ऐसे फैसलों को चुनौती दे सकेंगे. इससे मुकाबलों में भी रोचकता आएगी हालांकि टीमों को प्रति पारी मिलने वाले DRS की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है. यानी उपलब्ध DRS से ही टीमों को वाइड और नो-बॉल से जुड़े फैसलों पर DRS लेना होगा.

3. इम्पैक्ट प्लेयर का नियम
क्रिकेट जगत के लिए यह नया नियम है. हालांकि BCCI पिछले साल घरेलू क्रिकेट में इस नियम को लागू कर चुका है. IPL में यह पहली बार लागू होगा. इस नियम के तहत टीमें बीच मैच में अपने किसी एक खिलाड़ी को अन्य खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती है. एक मैच में एक टीम को एक ही इम्पैक्ट प्लेयर लाने की छूट होगी. टॉस के वक्त कप्तान प्लेइंग-11 के साथ पांच सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों के नाम देंगे और इन्हीं में से एक खिलाड़ी को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज़ किया जा सकेगा. मैदान पर इम्पैक्ट प्लेयर को लाने के लिए कप्तान को या तो फील्ड अंपायर या फोर्थ अंपायर को इसकी जानकारी देनी होगी.

यह भी पढ़ें...

Shikhar Dhawan: टीम इंडिया ने नहीं छोड़ी है शिखर धवन से उम्मीद, वर्ल्ड कप स्क्वाड में मिल सकती है जगह; जानें कैसे मिला यह इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget