एक्सप्लोरर

IPL 2023: 55 मुकाबलों के बाद भी धुंधली है प्लेऑफ की तस्वीर, जानें कौन सी चार टीमें कर सकती हैं क्वालिफाई

IPL 2023 Playoff Qualification: गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं और 8 में जीत दर्ज की है. 16 अंकों के साथ पांड्या एंड कंपनी अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है.

IPL 2023 Playoff Qualification: आईपीएल 2023 में अब तक 55 मुकाबले खेले जा चुके हैं. धीरे-धीरे लीग समाप्ति की ओर बढ़ रही है. हालांकि अभी लगभग सभी 10 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. पिछले सीजन की विजेता गुजरात टाइटंस अंक तालिका में टॉप पर तो चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे पायदान पर है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स 9वें और 10वें स्थान पर है. आइए जानते हैं इस सीजन कौन सी टीमों के क्वालीफिकेशन की ज्यादा संभावना है.

गुजरात टाइटंस

गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं और 8 में जीत दर्ज की है. 16 अंकों के साथ पांड्या एंड कंपनी अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है. गुजरात का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है. GT अपने बचे हुए सभी मैच हार जाती है तो तब भी वह चौथे स्थान पर रह सकती है. अगर टीम 1 भी मुकाबला जीत जाती है तो वह टॉप-4 में जरूर रहेगी. 

चेन्नई सुपर किंग्स

दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. अब एमएस धोनी एंड कंपनी को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है. 12 मैचों में 15 अंकों के साथ यह टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. चेन्नई को अगले दो मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने हैं.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस हर सीजन की तरह ही इस सीजन में भी अपने पुराने अंदाज में नजर आई है. शुरुआती हार के बाद 5 बार की चैंपियन टीम अब पटरी पर लौट चुकी है. टीम को अभी तीन और मुकाबले खेलने हैं, ऐसे में अगर उन्हें दो में जीत मिल जारी है तो रोहित शर्मा एंड कंपनी अंतिम चार में पहुंच जाएगी. हालांकि टीम को नेट रन रेट में सुधार करने की जरूरत है.

लखनऊ सुपर जायंट्स

MI की RCB के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ ही LSG के लिए समीकरण काफी स्पष्ट हो गया है. 11 मैचों में 11 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में चौथे (NRR +0.294) स्थान पर है. उन्हें क्वालीफाई करने के लिए अपने बचे हुए सभी तीन मैच जीतने होंगे. अब एक भी हार लखनऊ की मुश्किलें बढ़ा सकती है.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान के अगले तीन मुकाबले कोलकाता, आरसीबी और पंजाब किंग्स के खिलाफ हैं. अगर संजू सैमसन एंड कंपनी तीनों मैच जीतती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है. RR ने अब तक 11 में से 5 मैच जीते हैं. 

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता के लिए मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने अब तक 11 में से 5 मैच जीते हैं. टीम के 10 अंक हैं और नेट रन रेट -0.079 है. केकेआर अगर अपने बचे हुए तीनों मैच जीतती है तो उनके 16 अंक होंगे. ऐसे में उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आरसीबी ने भी इस सीजन में अब तक 11 में से 5 मुकाबले जीते हैं और टीम के 10 अंक हैं. टीम अपने बचे हुए तीनों मैच जीतती है तो उनके 16 अंक होंगे. लेकिन टीम का नेट रन रेट -0.345 है जो चिंता का विषय है. आरसीबी के अगले मैच राजस्थान, हैदराबाद और गुजरात के खिलाफ हैं. एक भी हार उन्हें प्लेऑफ से बाहर कर सकती है. 

पंजाब किंग्स

लखनऊ, राजस्थान, आरसीबी और कोलकाता की तरह ही पंजाब ने भी अब तक 11 में से 5 मैच जीते हैं. 10 अंकों के साथ टीम पॉइंट टेबल में 8वें स्थान पर है. पंजाब भी अगर अपने बचे हुए तीनों मैच जीतता है तो प्लेऑफ की दौड़ में बना रहेगा. हालांकि नेट रन रेट (-0.441) उनके लिए एक बड़ी समस्या है क्योंकि अन्य टीमें उनसे बेहतर हैं. 

सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद ने अब तक 10 में 4 मैच जीते हैं. अन्य टीमों की तुलना में SRH ने एक मैच कम खेला है. अगर टीम अपने बचे हुए चारों मैच जीतती है तो उनके भी 16 अंक होंगे. हालांकि हैदरबाद का नेट रन रेट (-0.472) अच्छा नहीं है. 

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है. दिल्ली ने 11 में से अब तक 4 मैच जीते हैं. टीम अगर अपने बचे हुए सभी तीन मैच भी जीतती है तो उनके 14 अंक होंगे. ऐसे में टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. 

ये भी पढ़ें: 

Suyash Sharma: खतरनाक बॉलिंग के साथ लंबे वालों की वजह से चर्चा में है KKR का लेग स्पिनर, बताया इस हेयरस्टाइल का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget