एक्सप्लोरर

PBKS vs DC: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 15 रनों से हराया, लिविंगस्टोन 94 रन बनाकर भी नहीं दिला सके जीत

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 15 रनों से हराया. पंजाब के लिए लिविंगस्टोन ने 94 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि वे जीत नहीं दिला सके.

PBKS vs DC, IPL 2023 Match 64: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) से अपनी पिछली हार का बदला लेते हुए 15 से उन्हें मात दी. धर्मशाला के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवरों में 198 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी. पंजाब के लिए अथर्व तायडे ने 55 और लिविंगस्टन ने 94 रनों कि पारी जरूर खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके.

शिखर धवन ने बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, पंजाब ने पहले 6 ओवरों में बनाए 47 रन

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली. टीम को पहला झटका पारी के दूसरे ओवर में कप्तान शिखर धवन के रूप में लगा जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. पंजाब की तरफ से इस मुकाबले में नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए बाएं हाथ के खिलाड़ी अथर्व तायडे को भेजा गया.

प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायडे ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया और 4 ओवरों के खेल खत्म होने पर स्कोर 23 रनों तक पहुंचा दिया. इसके बाद पंजाब की टीम पहले 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 47 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.

प्रभसिमरन सिंह लौटे पवेलियन, अथर्व को मिला लिविंगस्टन का साथ

पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में दूसरा झटका 50 के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा, जो 19 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलने के बाद अक्षर पटेल का शिकार बने. इसके बाद अथर्व को लियम लिविंगस्टन का साथ मिला. दोनों ने मिलकर 10 ओवरों का खेल खत्म होने पर टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे.

अथर्व तायडे ने इस मुकाबले में 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 15 ओवरों का खेल जब खत्म हुआ तो पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन था. इसी बीच अथर्व ने 16वें ओवर की शुरुआत होने से पहले खुद को 55 के निजी स्कोर पर रिटायर आउट कर लिया. अथर्व और लिविंगस्टन के बीच में तीसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 78 रनों की साझेदारी हुई.

लिविंगस्टन की खेली 94 रनों की पारी, लेकिन नहीं दिला सके टीम को जीत

आखिरी 5 ओवरों में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 86 रनों की दरकार थी. टीम को इस मुकाबले में चौथा झटका 16वें ओवर में जीतेश शर्मा के रूप में लगा जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद लिविंगस्टन और शाहरुख खान के बीच 5वें विकेट के लिए 6 गेंदों में 18 रनों की साझेदारी हुई. शाहरुख खान 3 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

पंजाब किंग्स ने पारी के 17वें ओवर में कुल 20 रन बनाए और उन्हें आखिरी 3 ओवरों में जीत के लिए अब 59 रनों की दरकार थी. पंजाब ने पारी के 18वें ओवर में कुल 21 रन बना दिए जिससे आखिरी 12 गेंदों में टीम को जीत के लिए सिर्फ 38 रनों की दरकार बची. 19वें ओवर में पंजाब की टीम ने 2 विकेट गंवाने के साथ सिर्फ 5 रन बनाए जिससे आखिरी 6 गेंदों में उन्हें जीत हासिल करने के लिए 33 रन बनाने थे.

आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स की टीम 17 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी और उसे 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब की तरफ से लियम लिविंगस्टन ने 48 गेंदों में 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. दिल्ली के लिए गेंदबाजी में इशांत शर्मा और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया.

दिल्ली की पारी में दिखा रिली रोसू के बल्ले का दम

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम की पारी को लेकर बात की जाए टीम को डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 94 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. वॉर्नर इस मैच में 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. नंबर 3 पर दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे रिली रोसू ने धमाकेदार तरीके से इस मैच में अपनी पारी का आगाज किया.

रिली रोसू ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया. रोसू और पृथ्वी शॉ के बीच में दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी देखने को मिली. इसके बाद रोसू को फिल सॉल्ट का साथ मिला और दोनों ने आखिरी 5 ओवरों में 65 रनों बनाते हुए टीम का स्कोर 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 213 तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. रिली रोसू ने 37 गेंदों में 82 जबकि फिल सॉल्ट ने 14 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें...

Sourav Ganguly Security: सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर पश्विम बंगाल सरकार का अहम फैसला, उठाया गया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget