एक्सप्लोरर

RCB vs RR: IPL 2022 का दूसरा क्वालीफायर आज, राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी RCB, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

IPL Qualifier 2: IPL 2022 का दूसरा क्वालीफायर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होगी.

RR vs RCB in IPL Qualifier 2: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में शाम 7.30 बजे IPL 2022 का दूसरा क्वालीफायर (Qualifier-2) मुकाबला शुरू होगा. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की चुनौती होगी. राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन में अब तक का सफर बेहद शानदार रहा है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इस सीजन में लय में रहे हैं. पहले क्वालीफायर मैच में भी यह टीम जीत के नजदीक थी लेकिन आखिरी ओवर में बाजी पलट गई. उधर RCB थोड़ी लड़खड़ाहट के साथ यहां तक पहुंची है. RCB के लिए वक्त-वक्त पर कोई न कोई खिलाड़ी ने लाजवाब पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है.

राजस्थान के पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा संतुलन
राजस्थान की टीम बेहद संतुलित है. टीम में अच्छे बल्लेबाज भी हैं और गेंदबाजों में भी तेज और स्पिन के लिए अच्छे विकल्प हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि सभी खिलाड़ी लय में भी हैं. हर मैच में राजस्थान के टॉप-6 बल्लेबाजों में से 2 या 3 खिलाड़ी दमदार पारियां खेल ही रहे हैं. ठीक इसी तरह गेंदबाजी में भी बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा में से कोई एक तेज गेंदबाज अपना जलवा बिखेर ही देता है, वहीं स्पिनर्स में चहल और अश्विन की जोड़ी ने कई मैच में टीम की जीत में खास भूमिका निभाई है. राजस्थान को पहले क्वालीफायर मुकाबले में जरूर हार मिली थी लेकिन बटलर और सैमसन की शानदार पारियां समेत कई चीजें राजस्थान के लिए पॉजिटिव रहीं थीं.

RCB: हर्षल, वानिंदु और कार्तिक लाजवाब, बाकी खिलाड़ियों में निरंतरता की कमी
RCB के लिए इस सीजन में कुछ खिलाड़ी हर मुकाबले में लाजवाब रहे हैं. ये खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल और दिनेश कार्तिक हैं. वानिंदु ने हर मैच में RCB के लिए महत्वपूर्ण समय में विकेट झटके हैं वहीं हर्षल पटेल ने हर बार डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी की है. इधर, दिनेश कार्तिक ने बतौर फिनिशर कमाल का काम किया है. लेकिन बाकी RCB के खिलाड़ियों में निरंतरता की कमी रही है. डु प्लेसिस, कोहली, महिपाल आदि बल्लेबाज किसी मैच में चले हैं तो किसी में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. तेज गेंदबाज सिराज और हेजलवुड के साथ भी ऐसा ही है. हालांकि युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार और शाहबाज अहमद का प्रदर्शन प्रभावी रहा है.

RCB vs RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 26 मुकाबले हुए हैं. इनमें RCB के हिस्से 13 जीत आईं हैं. वहीं, राजस्थान ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पिछले पांच में से चार मुकाबले भी RCB के पक्ष में गए हैं. हालांकि पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. इस मुकाबले में राजस्थान ने RCB को 29 रन से शिकस्त दी थी. इन दोनों टीमों के बीच आज जहां मुकाबला होने वाला है, उस स्टेडियम की बात करें तो अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में पिछले 6 मैचों में 4 मुकाबले बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में गए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैकॉय, युजवेंद्र चहल.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वानिंद हसरंगा, हर्षल पटेल, जोस हेजलवुड, मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा

IPL Records: शर्मनाक रिकॉर्ड हासिल करने की कगार पर RCB के दो गेंदबाज, इस दिग्गज के नाम है अनचाही उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget