एक्सप्लोरर

IPL 2022: केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा

LSG vs RCB: IPL में बुधवार रात को हुए मैच में केएल राहुल ने RCB के खिलाफ 79 रन की पारी खेलकर इस सीजन में अपने 600 रन पूरे कर लिए. यह चौथी बार है, जब उन्होंने एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं.

IPL Records: IPL में बुधवार रात को हुए एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 79 रन की पारी खेली. इस पारी की बदौलत उन्होंने IPL 2022 में 600 रन पूरे कर लिए. इसी के साथ उनके नाम एक खास रिकॉर्ड (IPL Record)  भी दर्ज हो गया. वह IPL के चार सीजन में 600+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.

इससे पहले केएल राहुल ने IPL 2021 में 626 रन, IPL 2020 में 670 रन और IPL 2018 में 659 रन बनाए थे. केएल राहुल के बाद इस मामले में क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर का नाम आता है. यह दोनों ही बल्लेबाज IPL में 3-3 बार 600+ रन बना चुके हैं. क्रिस गेल ने RCB की स्क्वाड का हिस्सा रहते हुए IPL 2011, 2012 और 2013 में लगातार 600+ रन बनाए थे. वहीं डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साल 2016 से 2019 के बीच तीन बार 600+ रन बनाए.

इस सीजन में खूब बोला केएल राहुल का बल्ला
IPL 2022 में केएल राहुल शानदार लय में रहे. उन्होंने 15 मैचों में 3 बार नाबाद रहते हुए 616 रन बनाए. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 51.33 का रहा. वहीं उनका स्ट्राइक रेट 135.38 का रहा. केएल राहुल ने इस सीजन में दो शतक और चार अर्धशतक भी जड़े. इस सीजन उनके बल्ले से छक्के भी खूब निकले. वह इस सीजन के सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने इस बार कुल 30 छक्के लगाए.

काम नहीं आई राहुल की पारी
केएल राहुल ने IPL 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में 58 गेंद पर 79 रन की पारी खेली. हालांकि 208 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उनकी यह पारी काम नहीं आई. लखनऊ की टीम इस मैच में निर्धारित ओवर में महज 193 रन ही बना पाई. इस तरह एलिमिनेटर मैच गंवाकर लखनऊ अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

यह भी पढ़ें..

GT vs RR: इस शख्स ने की थी संजू सैमसन के 47 रन बनाने की सटीक भविष्यवाणी, अब कोहली के बारे में भी बताया

GT vs RR: शॉट पड़ते ही सिर पीटने लग गए थे मैकॉय, बाउंड्री पर बटलर ने बदल दी पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget