एक्सप्लोरर

IPL 2022: लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले कॉनवे को धोनी ने दी थी ये खास सलाह, खुद किया खुलासा

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 87 रनों की पारी खेलने वाले डेवोन कॉनवे का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है.

Devon Conway Credits MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की बदौलत टीम ने आईपीएल के इस सीजन में चौथी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ आईपीएल अंक तालिका में सीएसके आठवें नंबर पर पहुंच गई है. कॉनवे ने मैच के बाद कहा कि, कप्तान धोनी द्वारा उन्हें स्वीप शॉट खेलने की सलाह मिली थी, जिसका उन्होंने अच्छे से पालन किया.

रविवार को सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 91 रनों से जीत दर्ज की. बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनवे ने 49 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जहां उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. कॉनवे ने खुलासा किया कि वह अपनी बल्लेबाजी को आसान रखना चाहते थे, जिससे वह बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहे.

कॉनवे ने मैच समाप्त होने के बाद कहा कि, "मुझे सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के साथ लंबी साझेदारी निभाने में बहुत मजा आया. उन्होंने इस पर बल्लेबाज कोच माइक हसी के साथ भी चर्चा की थी कि गेंदबाजों को कैसे निशाना बनाना होगा. जिस तरह से गायकवाड़ और मैंने पारी को संभाला उससे वास्तव में मैं बहुत खुश हूं."

इस सीजन में सीएसके के बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनवे का यह लगातार तीसरा अर्धशतक था क्योंकि बल्लेबाज की वजह से टीम ने स्कोर बोर्ड पर छह विकेट खोकर 208 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स डॉट कॉम के अनुसार, बल्लेबाज ने सिर्फ 49 गेंदों का सामना किया, उनमें से सिर्फ 10 गेंदें डॉट्स गई. शुरुआत में कॉनवे ने गेंदों को परखा इसके बाद उन्होंने ब्राउंड्री लगाना शुरू किया, जिस वजह से उन्हें लंबी पारी खेलना का मौका मिला. स्पिन के खिलाफ कॉनवे का खेल तब सामने आया जब उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ अपने पैरों और क्रीज का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया. उन्होंने अक्षर पटेल के पांचवें ओवर में लगातार दो छक्के जड़े.

अक्षर की नौ गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 17 बटोरे. जबकि कुलदीप की स्पिन के खिलाफ उन्होंने 10 गेंदों पर 37 रन बटोरे, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. कॉनवे की बल्लेबाजी का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह था कि उन्होंने अपनी पारी को गति दी और गायकवाड़ के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी निभाई.

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, कॉनवे ने अपनी पारी को शानदार ढंग से गति दी और गायकवाड़ के साथ 182 रनों की साझेदारी निभाई थी. ऐसा ही नजारा रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ देखने को मिला. बाएं हाथ के बल्लेबाज शुरुआत में 13 गेंदों पर 14 रन पर थे, जिसके बाद उन्होंने अगले 73 रन सिर्फ 36 गेंदों पर बनाए.

दक्षिण अफ्रीका के महान ग्रीम स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "डेवोन कॉनवे शानदार बल्लेबाज हैं. लेग साइड के माध्यम से हो या ऑफ साइड के माध्यम से उनका स्ट्रोक प्ले शानदार था. दूसरी चीज उनके पास स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता है और उन्होंने छोटी बाउंड्री को अच्छी तरह से निशाना बनाया."

ये भी पढ़ें-

Michael Vaughan: माइकल वॉन बोले- 'इस भारतीय बल्लेबाज को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल करना ही होगा'

IPL 2022: 55 मैचों के बाद इन तीन टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ तय! जानिए बाकी टीमों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget