एक्सप्लोरर

MS Dhoni Record: धोनी ने 16 रनों की नाबाद पारी खेलकर बना दिया रिकॉर्ड, अपने नाम की यह खास उपलब्धि

महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 16 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य दिया है. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रनों की नाबाद पारी खेली. धोनी ने इस पारी की बदौलत एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं. टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल नंबर एक पर हैं. जबकि भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली टॉप पर हैं. 

धोनी लखनऊ के खिलाफ 7वें नंबर पर बैटिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने 6 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाए. इस पारी की मदद से उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 7000 से ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली. धोनी ने ये रन चेन्नई सुपर किंग्स, टीम इंडिया, पुणे सुपर जाएंट्स और झारखंड के लिए खेलते हुए बनाए हैं. धोनी ने 349 मैचों में 7001 रन बनाए हैं. 

अगर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 328 मैचों में अब तक 10326 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने 76 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं. कोहली ने ये रन टीम इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली के लिए बनाए हैं. 

भारतीय खिलाड़ियों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने टीम इंडिया, मुंबई इंडियंस, मुंबई और डेक्कन चार्जेस के खेलते हुए 9936 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 371 मैच खेले और 69 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 6 शतक भी जड़े हैं. रोहित के बाद शिखर धवन तीसरे स्थान पर हैं. धवन ने 8818 रन बनाए हैं. जबकि सुरेश रैना ने 8654 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजदू धोनी की सालाना कमाई 30 फीसदी बढ़ी, जानें कितनी है कुल इनकम

IPL 2022: विराट कोहली की वजह से गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो फैन ने पोस्टर के जरिए बताई फीलिंग, वायरल हो रही फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget