एक्सप्लोरर

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पहले मैच को लेकर एक्साइटेड हैं कप्तान ऋषभ पंत, धोनी को बताया अच्छा दोस्त और गुरू

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स 10 अप्रैल को अपनी प्रतिद्वंदी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. इस दौरान पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत का कहना है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने पहले मैच को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है. पिछले सीजन की उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स इस बार 10 अप्रैल को अपने पहले मैच से आईपीएल का आगाज करेगी. इस मैच में दिल्ली की टीम अपनी प्रतिद्वंदी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी.

पिछले सीज़न की उपविजेता रही दिल्ली की टीम इस साल एक अलग तरीके के दबाव का सामना कर रही है. दरअसल इस बार टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हैं, और उनकी जगह इस बार ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें कि श्रेयश अय्यर को कंधे में चोट आई है जिसकी सर्जरी 8 अप्रैल को होनी है.

फिलहाल दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत अपने पहले मैच को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि वह कप्तान के तौर पर पहला मैच खेलने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसके साथ ही पहला ही मैच महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ खेलने को लेकर उनका कहना है कि इस मैच को खेल कर उन्हें काफी एक्सपीरियंस मिलने वाला है.

ऋषभ पंत का कहना है कि 'कप्तान के रूप में मेरा पहला मैच माही भाई के खिलाफ होगा. यह मेरे लिए अच्छा अनुभव होगा क्योंकि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है.' उनका कहना है कि धोनी हमेशा से ही उनके अच्छे दोस्त और गुरू रहे हैं.

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था. दिल्ली कैपिटल्स साल 2020 में पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुआ था. अय्यर ने पिछले सीजन में 519 रन बनाए. इसके अलावा अय्यर अब तक आईपीएल के 79 मैचों में 2200 रन बना चुके हैं. अय्यर के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान बनाया है.

श्रेयस अय्यर पुणे में 23 मार्च को खेले गये पहले वनडे में जॉनी बेयरस्टॉ के शॉट को डाइव लगाकर रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे. चोटिल होने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था.

इसे भी पढ़ेंः BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बायो-बबल को माना मुश्किल, भारतीय खिलाड़ियों को लेकर दिया ये बयान

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत का 'बॉक्स क्रिकेट' का वीडियो आया सामने, अश्निन और रहाणे भी दिखे साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget