एक्सप्लोरर

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत का 'बॉक्स क्रिकेट' का वीडियो आया सामने, अश्निन और रहाणे भी दिखे साथ

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खिलाड़ियों का शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है. इस वीडियो में खिलाड़ी बॉक्स क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे दिख रहे हैं.

आईपीएल 2021 से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हुए हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी मौका निकालकर मौज मस्ती भी कर रहे हैं. खिलाड़ी अभ्यास और मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो ऋषभ पंत का वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के साथ दिख रहे हैं. इस शॉर्ट वीडियो को सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो में पंत गेंद फेंक रहे हैं जबकि ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऋषभ पंत के शॉट को अश्विन कैच करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के हैंडल से ट्वीट किए गए वीडियो में लिखा गया है, ''बेशक, बॉक्स क्रिकेट के शूट के दौरान ब्रेक ऐसे होते हैं. शुभमन गिल को यहां टैग कर रहे हैं क्योंकि हमारे कप्तान ने ऐसा कहा है.'' हालांकि यह नहीं बताया गया कि पंत ने गिल को इस वीडियो में टैग करने के लिए क्यों कहा.

DC और CSK का होगा मुकाबला

बता दें कि दिल्ली 10 अप्रैल को अपने प्रतिद्वंदी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. पिछले सीज़न में दिल्ली की टीम उपविजेता रही थी. हालांकि इस साल टीम एक अलग तरीके के दबाव का सामना कर रही है क्योंकि टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल टीम के बाहर हैं. श्रेयश अय्यर के कंधे की सर्जरी 8 अप्रैल को होनी है.

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था. दिल्ली कैपिटल्स साल 2020 में पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुआ था. अय्यर ने पिछले सीजन में 519 रन बनाए. इसके अलावा अय्यर अब तक आईपीएल के 79 मैचों में 2200 रन बना चुके हैं. अय्यर के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान बनाया है.

श्रेयस अय्यर पुणे में 23 मार्च को खेले गये पहले वनडे में जॉनी बेयरस्टॉ के शॉट को डाइव लगाकर रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे. चोटिल होने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था.

IPL 2021: पोंटिंग ने की पृथ्वि शॉ की तारीफ, कहा- कई चीजें सचिन तेंदुलकर से मिलती हैं

IPL 2021: KKR के खिलाड़ी शुभमन गिल ने 'टुक-टुक कमेंट' पर ट्रोल को कराया चुप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget