एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी की टीम को लगा तगड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

IPL 2020: रैना और हरभजन की गैरमौजूदी में आईपीएल का 13वा्ं सीजन खेल रही धोनी की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात देकर अपने सफर का आगाज किया है. चेन्नई सुपर किंग्स को हालांकि पहले मैच में अपने स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ा था. सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पुष्टि की है कि टीम के स्टार आलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल 13 के कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

चोट से उबर रहे वेस्टइंडीज के इस अनुभवी खिलाड़ी की गैरमौजूदगी के बावजूद तीन बार के चैंपियन सीएसके ने पहला मैच आसानी से जीत लिया. फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा, ''ड्वेन कुछ और मैचों के लिए बाहर रहेंगे.''

ब्रावो को हाल में संपन्न कैरेबियाई प्रीमियर लीग के दौरान चोट लगी थी और वह घुटने में चोट के कारण फाइनल में नहीं खेल पाए थे. ब्रावो की जगह खेल रहे इंग्लैंड के आलराउंडर सैम कुरेन ने छह गेंद में 18 रन की पारी खेलकर सीएसके को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की जबकि इससे पहले अंबाती रायडू और फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक जड़े.

कुरेन ने गेंदबाजी में भी प्रभावित करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया. फ्लेमिंग ने कहा, ''कुरेन का प्रदर्शन शानदार था.'' टीम के मुख्य कोच ने रायुडू की भी तारीफ की जिन्होंने 48 गेंद में 71 रन बनाए. उन्होंने नाबाद 58 रन की पारी खेलने वाले डुप्लेसिस के साथ शतकीय साझेदारी की जिससे चेन्नई ने चार गेंद शेष रहते 163 रन के लक्ष्य को हासिल किया.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले ही इस सीजन में स्टार खिलाड़ियों की कमी से जूझ रही है. सीएसके स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना कोरोना वायरस के खतरे की वजह से आईपीएल 13 में नहीं खेल रहे हैं. टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह भी निजी कारणों से इस सीजन से अपने नाम वापस ले चुके हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब को मात देने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की खास तैयारी, कोच ने बताया कैसे मिलेगी जीत DC vs KXIP, IPL 2020 Live Score Updates

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget