एक्सप्लोरर

IPL 2023: पीयूष चावला ने कैसे की शानदार वापसी? पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बयां किया

IPL 2023: पीयूष चावला ने 15 मैच में 21 विकेट हासिल किए हैं. पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस को महज 50 लाख रुपये में खरीदा था.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में पीयूष चावला ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ये पीयूष चावला की गेंदबाजी का ही कमाल ही कि मुंबई इंडियंस टीम में कोई बड़ा स्पिनर होने के बावजूद क्वालीफायर टू में जगह बनाने में कामयाब हो गई है. पीषूष चावला ने अब तक 15 मैचों में 21 विकेट हासिल किए हैं और वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं.

पूर्व तेज गेंदबाज हरभजन सिंह भी पीयूष चावला के मुरीद हो गए हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 34 वर्षीय लेग स्पिनर की सराहना की है. हरभजन सिंह का मानना है कि पीयूष चावला ने टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को आउट करने के अपने जुनून के कारण कामयाबी हासिल की है.

चावला की वापसी इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि उन पर मुंबई इंडियंस ने महज 50 लाख रुपये में दांव लगाया था. पिछले साल चावला को किसी ने नहीं खरीदा था. पीषूष चावला पिछले सीजन में एक विशेषज्ञ के रूप में स्टार स्पोर्ट्स स्टूडियो में बैठे थे. लेकिन चावला ने विकेट लेने की अपनी भूख दिखाई और वापसी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया.

पीयूष चावला से होंगी उम्मीदें

हरभजन सिंह ने कहा, "पीयूष चावला का विकेट लेने वाला सॉफ्टवेयर अद्भुत है. यह आदमी कमाल का है. उसने अपनी फिरकी से हर टीम के दिग्गजों को परेशान किया है. मैं इस खिलाड़ी के लिए बहुत खुश हूं, क्योंकि पिछले सीजन में , उन्हें किसी भी टीम ने उपयोगी नहीं माना. इस सीजन में इसने हर टीम को बता दिया है कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है. इस खिलाड़ी का कोई मुकाबला नहीं है."

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने बुधवार रात को खेले गए मुकाबले में एलएसजी को 81 रन से मात दी है. इस मैच में भी पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया. मुंबई इंडियंस को क्वालीफायर टू में भी पीयूष चावला से शानदार प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद होगी.

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Brinjal Farming: बैंगन के पौधे सूख रहे हैं और फलन घट रहा है? अपनाएं ये आसान तरीके
बैंगन के पौधे सूख रहे हैं और फलन घट रहा है? अपनाएं ये आसान तरीके
Embed widget