एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी की टीम को मिली बड़ा राहत, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

IPL 2020: दुबई पहुंचने के बाद से ही धोनी की टीम मुश्किलों में घिरी हुई थी. लेकिन अब स्टार खिलाड़ी का दोबारा टीम के साथ जुड़ जाना टीम के लिए बड़ी राहत है.

19 सितंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले आईपीएल 13 के ओपनिंग मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी राहत मिली है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर की तीसरी कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. दीपक चाहर ने बुधवार को टीम के साथ प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है.

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से चाहर की मैदान पर प्रैक्टिस की वापसी की तस्वीर को शेयर किया गया है. सीएसके से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों खिलाड़ियों की कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है.

दुबई पहुंचने के कुछ दिन बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स को उस वक्त बड़ा झटका लगा था जब दो खिलाड़ी दीपक चाहर और रितुराज गायकवाड़ समेत 13 मेंबर्स की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इस वजह से पूरी टीम के क्वारंटीन पीरियड को 4 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था. हालांकि दो कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आने के बाद बाकी सभी खिलाड़ी 5 सितंबर से अपनी प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं.

इसके अलावा भी चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब पहले रैना और फिर हरभजन सिंह ने 13वें सीजन में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया. टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज सुरेश रैना कोविड 19 के खतरे को देखते हुए परिवार के साथ इंडिया वापस लौट गए, जबकि हरभजन सिंह ने निजी कारणों ने इस सीजन में खेलने से इंकार कर दिया.

अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने हरभजन सिंह और सुरेश रैना के रिप्लेसमेंट की डिमांड नहीं की है. ऐसे कयास लग रहे हैं कि सुरेश रैना शायद टीम के साथ दोबारा जुड़ सकते हैं. इन कयासों को सुरेश रैना ने यह कहकर हवा दी है कि कौन जानता है इसी सीजन में फिर से सीएसके की जर्सी में नज़र आ जाऊं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के सफर का आगाज 19 सितंबर को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ टक्कर से होगा. सीएसके तीन बार की चैंपियन है और पिछली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी.

खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों को दी बड़ी राहत, घर पर ही पहुंचाया जाएगा प्रैक्टिस का सामान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget