एक्सप्लोरर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले LSG में आ गया खूंखार गेंदबाज, अब कमजोर नहीं रहेगी लखनऊ की गेंदबाजी

LSG vs MI: आज आईपीएल 2025 में लखनऊ का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है. इससे पहले LSG का एक खूंखार गेंदबाज फिट हो गया है और टीम में शामिल भी हो गया है.

Akash Deep, LSG vs MI: आज लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है. यह मैच LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले लखनऊ के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. लखनऊ का एक खूंखार तेज गेंदबाज फिट हो गया है. 

इस गेंदबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था. सस्पेंस अब खत्म करते हैं. हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज आकाश दीप की. आकाश दीप अब मैच फिट हो गए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच से पहले वह लखनऊ की टीम से जुड़ गए हैं. उन्हें NCA से 100 प्रतिशत फिट घोषित कर दिया गया है. 

आकाश दीप ने 2022 में आईपीएल में डेब्यू किया था. वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे. फिर उन्होंने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया. आकाश दीप टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया भी गए थे. हालांकि, वह चोटिल हो गए और फिर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेल सके थे. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश दीप को अब पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है. वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेलते हुए दिख सकते हैं. वैसे भी लखनऊ का गेंदबाजी विभाग काफी कमजोर दिख रहा था. ऐसे में आकाश दीप के आने से टीम की गेंदबाजी काफी हद तक मजबूत हो जाएगी. 

इससे पहले आवेश खान भी फिट होकर टीम में वापसी कर चुके हैं. अब लखनऊ की टीम में आवेश के साथ-साथ आकाश दीप भी आ गए हैं. ऐसे में टीम में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके कई गेंदबाज हो गए हैं. आकाश दीप को MI के खिलाफ अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है.

मुंबई के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- मिशेल मार्श, एडन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव/आकाश दीप

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget