एक्सप्लोरर

IPL सीजन 12 - सुपर ओवर में मुंबई ने हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह

सुपर ओवर में हैदराबाद पूरा ओवर भी नहीं खेल पाई और चार गेंदों में अपने दोनों विकेट खोकर आठ रन बनाए. मुंबई ने तीन गेंदों पर बिना विकेट गंवाए इस लक्ष्य को हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई. मुंबई इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बनी है.

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर तक चले मैच में हरा दिया. मुंबई ने हैदरबाद के सामने क्विंटन डी कॉक (नाबाद 69) के अर्धशतक के दम पर 163 रनों का लक्ष्य रखा था. हैदराबाद ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 162 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया. सुपर ओवर में हुआ फैसला सुपर ओवर में हैदराबाद पूरा ओवर भी नहीं खेल पाई और चार गेंदों में अपने दोनों विकेट खोकर आठ रन बनाए. मुंबई ने तीन गेंदों पर बिना विकेट गंवाए इस लक्ष्य को हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई. मुंबई इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बनी है. इससे पहले लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए मनीष पांडे और मोहम्मद नबी ने छठे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया. आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. नबी एक छक्का मार इस ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए. आखिरी गेंद पर छह रन की जरूरत थी और मनीष ने छक्का लगा मैच को सुपर ओवर में भेज दिया, जहां मुंबई बाजी मार ले गई. मनीष ने 47 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए. नबी ने 20 गेंदों पर दो छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 31 रनों की पारी खेली. रिद्धिमान साहा और मार्टिन गुप्टिल ने मेहमान टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए चार ओवरों में 40 रन जुटाए. जसप्रीत बुमराह ने साहा की 15 गेंदों में पांच चौकों की मदद से खेली गई 25 रनों की पारी का अंत कर हैदराबाद को पहला झटका दिया. डेविड वार्नर के स्थान पर टीम में आए गुप्टिल को भी बुमराह ने चलता गिया. गुप्टिल ने 11 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन जोड़े. स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने केन विलियम्सन (3) को आउट कर हैदराबाद की चिंताएं बढ़ा दीं. दूसरे छोर पर मनीष स्कोरबोर्ड चलाने में लगे थे. विजय शंकर ने उनका साथ दे टीम के खाते में 33 रनों का इजाफा किया. हैदराबाद जब अपने शतक से दो रन दूर थी तब शंकर, क्रुणाल की गेंद पर सीमा रेखा के पास केरन पोलार्ड को कैच दे बैठे. अभिषेक शर्मा (2) भी मनीष का साथ नहीं दे सके. मनीष को फिर नबी का साथ मिला और इस साझेदारी ने मैच की दिशा पलट दी. हालांकि यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला पाए. इससे पहले, टॉस जीत मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मुंबई ने सधी हुई शुरआत की. लग रहा था कि वह एक मजबूत स्कोर खड़ा करेगी लेकिन मध्य के ओवरों में हैदराबाद के गेंदबाजों ने ज्यादा रन नहीं लुटाए और मुंबई बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. आखिरी पांच ओवरों में मुंबई ने दो विकेट खोकर 49 रन बनाए और 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 162 रनों का सम्मानजनक स्कोर हासिल किया. मुंबई का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा (24) के रूप में गिरा. वह खलील अहमद का शिकार बने. यहां से सूर्यकुमार यादव और डी कॉक ने दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. खलील ने ही सूर्यकुमार को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा. सूर्यकुमार ने 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए. एविन लुइस (1) मोहम्मद नबी की फिरकी में फंस गए. मुंबई को कई मैचों में तेज तर्रार पारी खेल विशाल स्कोर दिलाने वाले हार्दिक पांड्या का बल्ला इस मैच में सिर्फ 18 रन ही बना सका. अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने 119 के कुल स्कोर पर हार्दिक की पारी पर ब्रेक लगाते हुए मेजबान टीम को चौथा झटका दिया. डी कॉक हालांकि एक छोर पकड़े थे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के कारण वह धीमी बल्लेबाजी करने को मजबूर हो गए. केरन पोलार्ड से आतिशी पारी की उम्मीद थी, लेकिन खलील ने उन्हें नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से बनाए गए 10 रनों से आगे नहीं जाने दिया. डी कॉक अंत में अकेले लड़ते रहे. अपनी नाबाद पारी में उन्होंने 58 गेंदें खेली जिन पर छह पर चौका और दो पर छक्के मारे. उनके साथ क्रुणाल पांड्या तीन गेंदों पर एक छक्के की मदद से नौ रन बनाकर नाबाद लौटे. हैदराबाद के लिए खलील ने तीन विकेट लिए. भुवनेश्वर और नबी को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget