एक्सप्लोरर

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बोले- IPL से वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तैयारी हुई

आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल सीज़न 12 का फाइनल खेला जाएगा.

 नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) बड़े टूर्नामेंट से पहले खुद को आंकने का मौका देता है. रविवार को खेले जाने वाले आईपीएल फाइनल से पहले मीडिया से मुखातिब हुए रोहित ने कहा कि लगभग दो महीने तक चले टूर्नामेंट में उन्होंने हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को अपना कार्यभार खुद तय करने के लिए छोड़ दिया था. रोहित ने कहा, ‘‘हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में कहा था कि हम हर खिलाड़ी का आंकलन करेंगे और देखेंगे कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के दौरान वे अपने शरीर के बारे में कैसा महसूस करते हैं. यह उनके लिए व्यक्तिगत चीज की तरह है.’’ उन्होंने कहा कि आईपीएल ने हार्दिक पंड्या को लय में आने में मदद की. भारतीय टीम के उपकप्तान ने कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी के लिए लय में होना जरूरी है. मुझे लगता है कि आईपीएल खेलने के बाद एक बड़े टूर्नामेंट (जैसे विश्व कप) में जाने पर फायदा होगा. यह लय हासिल करने का शानदार टूर्नामेंट है. हार्दिक इसका एक उदाहरण है.’’ आपको बता दें कि आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल सीज़न 12 का फाइनल खेला जाएगा. धोनी की टीम पहले क्वालिफायर में मुंबई से हार गई थी. बाद में दूसरे क्वालिफायर में एलिमिनेटर जीतकर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चेन्नई ने फाइनल में जगह बनाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget