एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी बोले- बहुत तकलीफ होती है, कहां हुई है गड़बड़ यह भी बताया

IPL 2020: आईपीएल के इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने के बाद अपना सारा दर्द बयां किया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शुक्रवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से मात दी. आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब धोनी की अगुवाई वाली सीएसके प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाई. कप्तान धोनी ने अपनी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर दुख जाहिर करते हुए तकलीफ होने की बात कही है.

धोनी का मानना है कि साल 2020 चेन्नई सुपर किंग्स का नहीं है. धोनी ने कहा, ''तकलीफ होती है, ये साल हमारा नहीं है.'' धोनी ने बताया कि उनकी टीम के लिए कुछ भी सही नहीं हो पा रहा है.

कप्तान धोनी ने कहा कि सीएसके के लिए सबकुछ गड़बड़ ही रहा है. धोनी ने कहा, ''जिस भी मैच में हमने पहले बल्लेबाजी करनी चाही वहां हम टॉस हार गए. टूर्नामेंट में वैसे तो ओस देखने को नहीं मिली, पर हमने जब भी पहले बल्लेबाजी की तब ओस देखने को मिली.''

CSK का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन

शुक्रवार का दिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए सबसे ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने एक वक्त पर 43 के स्कोर पर ही सात विकेट गंवा दिए थे. हालांकि कुरैन की फिफ्टी की बदौलत सीएसके ने 20 ओवर में 114 रन बनाए. लेकिन मुंबई इंडियंस ने बिना विकेट गंवाए ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में अपने 11 में से 8 मुकाबले हार चुकी है. अब धोनी की टीम बाकी बचे हुए तीन मुकाबले जीत भी लेती है तो भी उसके प्ले ऑफ में पहुंचने की कोई संभावना नहीं है. आईपीएल के इतिहास में पहली बार धोनी की टीम प्ले ऑफ का सफर तय नहीं कर पाएगी.

IPL 2020: धोनी की अगुवाई वाली CSK पहली बार हासिल नहीं कर पाई यह मुकाम IPL 2020: मुंबई इंडियंस का प्ले ऑफ में जाना लगभग तय, लेकिन कप्तान ने जाहिर किए ये इरादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget