एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप के बाद IPL है सबसे बेस्ट टूर्नामेंट: जोस बटलर

बटलर ने कहा कि, इसमें कोई दो राय नहीं कि अगर इंग्लिश क्रिकेट आगे बढ़ा है तो इसके पीछे आईपीएल है. मैं इस टूर्नामेंट को खेलना चाहता था क्योंकि ये दुनिया का बेस्ट टूर्नामेंट है.

इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग ने इंग्लिश क्रिकेट को आगे बढ़ने में काफी मदद की है. ऐसे में उनका मानना है कि ये टी20 टूर्नामेंट वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट खेलने के लिए सबसे बेस्ट टूर्नामेंट है. बटलर ने कहा कि वो इस साल का आईपीएल खेलने के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन कोरोना के कारण इस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया.

वर्ल्ड कप विजेता टीम में शामिल इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल के दो फ्रेंचाइजी के साथ खेल चुके हैं. मुंबई इंडियंस के लिए साल 2016-17 खेलने वाले बटलर को साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम से खिलाया था.

बटलर ने कहा कि, इसमें कोई दो राय नहीं कि अगर इंग्लिश क्रिकेट आगे बढ़ा है तो इसके पीछे आईपीएल है. मैं इस टूर्नामेंट को खेलना चाहता था क्योंकि ये दुनिया का बेस्ट टूर्नामेंट है. बटलर ने आगे कहा कि, आईपीएल के आप कुछ मैचों को देखेंगे तो वो काफी शानदार रहे हैं. बैंगलोर टॉप 3 टीमों में से एक हैं जिसमें विराट, डिविलियर्स और गेल हैं तो वहीं इनके खिलाफ बुमराह, स्टेन और मलिंगा को देखने का मजा कुछ और ही होता है.

बटलर ने आगे कहा कि, मैं शुरू से ही फैंटेसी क्रिकेट खेलना चाहता था जिसमें सभी टीमें मिक्स हो. जैसे कोहली और डिविलियर्स जो एक साथ खेल रहे हैं. बटलर ने इसके लिए पीटरसन का शुक्रियाअदा किया क्योंकि पीटरसन की वजह से इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेना शुरू किया.

बता दें कि आईपीएल का 13वां सीजन मार्च से शुरू होने वाला था लेकिन कोरोना के चलते इस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया. ऐसे में अब ये कहा जा रहा है कि इस साल आईपीएल होगा तो वहीं अगले साल वर्ल्ड टी20 लेकिन फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget