एक्सप्लोरर

IPL 2021: एक्शन में लौटने के लिये पूरी तरह तैयार हैं मोहम्मद शमी, फिटनेस को लेकर दिया ये बड़ा बयान

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शमी 19 दिसंबर से ही क्रिकेट से दूर हैं, जब उन्हें एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चोट लग गई थी.

IPL 2021: क्रिकेट के मैदान पर एक्शन में लौटने और आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करने को तैयार अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए हाल के समय में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से उनके ऊपर कोई दबाव नहीं पड़ा है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शमी 19 दिसंबर से ही क्रिकेट से दूर हैं, जब उन्हें एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चोट लग गई थी. शमी को पैट कमिंस की गेंद लग गई थी और वह उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था.

शमी ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, "आपका चयन आपके कौशल, अनुभव और प्रदर्शन पर निर्भर करता है. सभी चीजें अलग हैं. यदि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप खुद पर से अपना विश्वास खो दें." उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि प्रतिस्पर्धा दबाव बनती है या किसी को निर्थक बना देती है. प्रत्येक खिलाड़ी के कौशल अलग अलग होते हैं, टीम में उनकी अलग-अलग भूमिकाएं होती है. हम अपने बारे में नहीं सोचते, हमें देश के बारे में सोचना होगा, जो कोई भी (किसी भी स्थिति या मैच के लिए) सर्वश्रेष्ठ है, उन्हें चुना जाता है."

तेज गेंदबाज का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा, "मुकाबले तो होते रहते हैं. यह आप पर निर्भर करता है कि आपकी किस्मत कैसी है और आपका फिटनेस किस स्तर का है. आपको केवल अपने दिमाग में यह रखना है कि आपको कड़ी मेहनत करनी है और टीम में एक दूसरे की मदद करते रहना है."

शमी इस समय बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी फिटनेस हासिल करने पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मेरी अच्छी रिकवरी हो रही है और मैं फिट हूं. मैं एनसीए में था, जहां मैंने अपनी रिहेब पूरी कर ली है. पिछले एक डेढ़ महीने से मैंने रिहेब की है, प्रेक्टिस किया है और पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी की है."

30 साल के शमी ने आईपीएल 2020 में 14 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे. वह अब क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं और अब उन्होंने आईपीएल 2021 के लिए पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के साथ अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. शमी ने कहा, "मैं अभी क्वारंटाइन से बाहर आया हूं. पहले से अभ्यास चल रहा था. मैंने अभी टीम के साथ शुरूआत की है. हमारे पास 10-12 दिन हैं (पंजाब का पहला मैच 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ) बचे हैं." तेज गेंदबाज ने कहा कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट और रिकवरी से दूर रहने के बाद अब वह अपने बेसिक्स पर ध्यान दे रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा अपने बेसिक्स पर काम करता हूं, चाहे टूर्नामेंट हो या सीरीज. मैं देखता हूं कि हालात कैसे हैं, जिसमें मुझे खेलना है. ऐसा नहीं है कि मुझे दबाव के साथ खेलना है या कुछ नया विकसित करना है. मेरे पास जो कुछ भी, मैं उस पर काम करता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget