एक्सप्लोरर

DC vs KXIP: अंडर19 स्टार रवि बिश्नोई ने किया आईपीएल में डेब्यू, जानिए कैसा रहा है सफर

आईपीएल 2020 का दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है. पंजाब ने इस मैच में रवि बिश्नोई को अंतिम ग्यारह में शामिल किया है.

IPL 2020 DC vs KXIP: आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. इस मैच में अंडर19 स्टार रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. लेग स्पिनर बिश्नोई ने इसी साल जनवरी में भारत के लिए अंडर19 विश्व कप खेला था. विश्व कप में बिश्नोई का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था.

गौरतलब है कि पिछले साल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने स्पिन के जादूगर बिश्नोई को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. बिश्नोई की खासियत फिल्पर्स, लेग स्पिन और बेहतरीन गुगली डालना है. आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में बिश्नोई ज़रूर कमाल दिखाना चाहेंगे.

ऐसा रहा है सफर

दो साल पहले बिश्नोई ने राजस्थान के लिए खेलते हुए कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. इस ट्रॉफी में उन्होंने 47 विकेट झटके थे. इसके बाद वीनू मांकड ट्रॉफी में 22 विकेट लेकर बिश्नोई ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. अपने इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने भारतीय अंडर19 टीम में जगह बनाई थी. अंडर19 विश्व कप में बिश्नोई ने अपनी प्रतिभा से सभी का मनमोह लिया था. बिश्नोई इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे. अंडर19 विश्व कप में उन्होंने सिर्फ छह मैचों में 17 बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया था.

स्मिथ का विकेट लेना है बिश्नोई का सपना

बिश्नोई को आईपीएल में दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले से गेंदबाज़ी के गुर सीखने का मौका मिला है. हाल ही में उन्होंने बताया था कि वह कुंबले से काफी कुछ सीखने पर ध्यान दे रहे हैं. आईपीएल को लेकर उन्होंने कहा था कि वह स्टीव स्मिथ का विकेट लेना चाहते हैं, उन्होंने इसे अपना सपना बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget