एक्सप्लोरर

IPL 2020: हैदराबाद जीत के साथ Points Table में तीसरे नंबर पर पहुंची, ओरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

सनराइजर्स हैदराबाद ने छह मैच में तीन मैच ही जीते हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार के तीसरे नंबर पर आ गई है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पांचवें नंबर, राजस्थान रॉयल्स सातवें नंबर पर और अंतिम स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब काबिज है.

सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से उलटफेर हुआ. हैदराबाद की जीत ने उसे प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर ला दिया है. वहीं लगातार चौथा मुकाबला हारने वाली पंजाब की टीम आखिरी पायदान है. पहले नंबर नेट रन रेट के आधार पर मुंबई इंडियंस का कब्जा है. दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स और चौथे नंबर पर कोलकाता नाइटराइडर्स काबिज है. मुंबई-दिल्ली ने चार-चार जबकि हैदराबाद, कोलकाता और बैंगलोर ने तीन-तीन मैच जीते हैं.

पंजाब की प्ले ऑफ की राह मुश्किल

सनराइजर्स की छह मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ पंजाब की टीम के लगातार चौथी हार के बाद छह मैचों में एक जीत से दो ही अंक हैं और अंतिम पायदान पर चल रही इस टीम की प्ले ऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल होती जा रही है.

जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर टॉप 5 में पहुंचे

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 55 गेंद में छह छक्कों और सात चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान डेविड वार्नर ने पंजाब के खिलाफ लगातार 9वां अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 40 गेंदों में 52 रन बनाए. इसके साथ ही दोनों बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-5 में आ गए हैं. दोनों बल्लेबाजों ने छह-छह मैच खेलकर क्रमश: 241 और 227 रन बनाए हैं. ओरेंज कैप पर पंजाब के कप्तान केएल राहुल जमे हुए हैं. उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 313 रन बनाए हैं.

बल्लेबाजों पर भारी पड़ रहे हैं राशिद खान

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने 12 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा जमाए रखा है. दूसरे नंबर पर मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने 11 विकेट झटके हैं. तीसरे नंबर मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (10), चौथे नंबर जेम्स पैंटिसन (09) और 5वें नंबर पर पंजाब के गेंदबाज मोहम्मद शमी (09) हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार स्पिनर आठ विकेट लेकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज राशिद खान के आगे नहीं चल रहा है. राशिद ने 4.83 के इकॉनामी रेट से रन दिए हैं. टी-20 में यह इकॉनामी रेट रखना बेहद मुश्किल है.

IPL 2020: पंजाब के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर ने मचाया धमाल, ये कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी

SRH vs KXIP: राशिद खान की घातक गेंदबाजी से गदगद हुए कप्तान डेविड वॉर्नर, मैच के बाद कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल कब, कहां और कैसे देखें? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी
ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल कब, कहां और कैसे देखें? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी
नाबालिग यौन शोषण के मामले में दोषी करार, ये क्रिकेटर अब जाएगा जेल
नाबालिग यौन शोषण के मामले में दोषी करार, ये क्रिकेटर अब जाएगा जेल
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
'हमें अगरकर से पूछना...', जल्द वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू चाहते हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, दिया बड़ा बयान
'हमें अगरकर से पूछना...', जल्द वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू चाहते हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget