एक्सप्लोरर

IPL 2020: 'सुपरमैन' मयंक अग्रवाल ने की कमाल की फील्डिंग, अद्भुत नजारे का वीडियो देखें

IPL 2020: मयंक अग्रवाल ने सुपर ओवर में ऐसी कमाल की फील्डिंग की जिसे देखकर सब हैरान रह गए. मयंक अग्रवाल की फील्डिंग ही आखिर में मुंबई और पंजाब के बीच जीत हार का अंतर साबित हुई.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रविवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. स्कोर लेवल होने के बाद दोनों टीमों के बीच पहला सुपर ओवर भी टाई रहा और मैच का फैसला दूसरे सुपर ओवर में हुआ. लेकिन इस मैच के दूसरे ओवर में मयंक अग्रवाल की फील्डिंग ने मैच का पासा ही पलटकर रख दिया.

दूसरे सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर पोलार्ड ने डीप मिड विकेट की तरफ हवा में शॉट खेला. यह शॉट बाउंड्री रेखा पार करने के करीब ही था, लेकिन मयंक अग्रवाल ने हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को मैदान के अंदर धकेल दिया. मयंक अग्रवाल ने अपनी इस कोशिश से टीम के लिए अहम चार रन बचाए.

मयंक अग्रवाल द्वारा बचाए गए चार रन किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के लिए आखिर में बेहद ही निर्णायक साबित हुए. मयंक अग्रवाल अगर चार रन बचाने में कामयाब नहीं होते तो सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब को 16 रन का लक्ष्य मिलता और टीम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता.

लेकिन मयंक अग्रवाल की एक कोशिश ने मुंबई इंडियंस को 11 रन पर रोक दिया. मयंक अग्रवाल ने बाद में बल्लेबाजी के दौरान लगातार दो चौके लगाते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को ना सिर्फ जीत दिलाई बल्कि प्ले ऑफ में जाने की उसकी उम्मीदों को भी जिंदा रखा.

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के सामने जीत के लिए 177 रन की चुनौती रखी, लेकिन पंजाब की टीम 176 रन ही बना पाई और मैच टाई हो गया.

पहले सुपर ओवर में भी दोनों टीमों का स्कोर 5-5 रहा और यह भी टाई हो गया. लेकिन दूसरे सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने बाजी मार ली.

IPL 2020: धोनी की टीम को बड़ा झटका लगना तय, CSK ने स्टार खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट पर लिया फैसला SRH vs KKR: हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को मैच फिनिश नहीं कर पाने का अफसोस, कही ये बड़ी बात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'

'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब

बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार

अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video

कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत

Embed widget