एक्सप्लोरर

IPL 2020: जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खोला राज, बताया आगे कैसा खेल दिखाएगी सीएसके

IPL 2020: धोनी लगातार मिलती हार की वजह से निशाने पर थे. लेकिन सीएसके की टीम ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में लगातार तीन हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को बेहद ही जरूरी जीत मिल गई है. रविवार रात खेले गए मुकाबले में सीएसके ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से मात दी. जीत के बाद कप्तान धोनी को उम्मीद है कि सीएसके की टीम आने वाले मैचों में भी अपनी बेहतरीन खेल जारी रखेगी.

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा जिसे चेन्नई ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया. चेन्नई की जीत के हीरो शेन वाटसन और फाफ डु प्लेसिस रहे. वाटसन ने नाबाद 83 और डु प्लेसिस नाबाद 87 रन बनाए. दोनों ने समान 53 गेंदें खेलीं और चौके भी 11-11 मारे. वाटसन छक्के मारने में डु प्लेसिस से आगे रहे. वाटसन ने तीन तो डु प्लेसिस ने एक छक्का मारा.

धोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने छोटी-छोटी चीजें सही कीं. यह हमारे लिए बेहद जरूरी था. बल्लेबाजी में हमें जिस तरह की शुरुआत मिली उसकी हमें जरूरत थी. उम्मीद है कि हम आने वाले मैचों में इसे दोहरा सकेंगे."

धोनी ने जीत के बाद वाटसन और डु प्लेसिस की जमकर तारीफ की. लेकर धोनी ने कहा, "यह आक्रामक होने की बात नहीं है, वाटसन नेट्स में गेंद को काफी अच्छे से मार रहे थे और आपको यह पिच पर भी करना अहम है. यह सिर्फ समय की बात है. फाफ ने हमारे लिए शीट एंकर का रोल अदा किया है. वह अपने लैप शॉट से हमेशा गेंदबाज को दुविधा में डाल देते हैं."

टीम चयन पर धोनी ने कहा, "चयन में निरंतरता पर हम भरोसा करते हैं और कई बार स्टीफन फ्लेमिंग को इसका श्रेय नहीं मिलता है. ऐसा नहीं है कि हम इसे लेकर चर्चा नहीं करते, लेकिन हमारे पास एक ही प्लान होता है. हमारे बीच इसी तरह का संबंध है."

बता दें कि सीएसके ने टूर्नामेंट में अपना आगाज जीत के साथ ही किया था. लेकिन उसके बाद तीन हार का सामना करना पड़ा. अब धोनी की टीम 5 मैच में 2 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है.

KXIP vs CSK: शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस ने रचा इतिहास, अपनी ही टीम के 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget