एक्सप्लोरर

KXIP vs CSK: शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस ने रचा इतिहास, अपनी ही टीम के 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

शेन वॉटसन ने 53 गेंदो में 11 चौको और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 83 रनों की पारी खेली. वहीं प्लेसिस ने 53 गेंदो में 11 चौको और एक छक्के के साथ नाबाद 87 रन बनाए.

KXIP vs CSK: आईपीएल 2020 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया. चेन्नई की इस सीज़न में यह दूसरी जीत है. इससे पहले उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई के लिए इस मैच में शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिल ने शानदार प्रदर्शन किया. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 181 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी.

पंजाब से मिले 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को फाफ डू प्लेसिस और शेन वॉटसन ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए जीत दिला दी. वॉटसन ने 53 गेंदो में 11 चौको और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 83 रनों की पारी खेली. वहीं प्लेसिस ने 53 गेंदो में 11 चौको और एक छक्के के साथ नाबाद 87 रन बनाए. वॉटसन का इस सीज़न में यह पहला अर्धशतक है.

इसके साथ ही वॉटसन और प्लेसिस के नाम चेन्नई के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वहीं आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.

प्लेसिस और वॉटसन से पहले चेन्नई के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड माइक हसी और मुरली विजय के नाम था. हसी और मुरली ने आईपीएल 2011 में 159 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी.

वहीं आईपीएल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड गौतम गंभीर और क्रिस लिन के नाम है. इन दोनों ने आईपीएल 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 184 रनों की साझेदारी की थी. इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर वॉटसन और प्लेसिस के नाम दर्ज हो गया है.

गौरतलब है कि इस मैच में पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य का पीछा कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget