एक्सप्लोरर

IPL 2020: उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके करोड़ो में बिकने वाले ये खिलाड़ी

कोलकाता ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह 10 मैचों में अब तक सिर्फ तीन विकेट ही ले सके हैं.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में जिन खिलाड़ियों पर बड़े दांव लगते हैं, उन्होंने बताया कि उनका बीता सीजन कैसा रहा है और वह टीम में क्या लेकर आ सकते हैं. जो खिलाड़ी ऊंची रकम हासिल करने के कारण सुर्खियां बटोरते हैं, आने वाले सीजन में उन पर सभी की नजरें होती हैं. खिलाड़ी को जो रकम मिली है, वह हालांकि यह नहीं बता सकता कि खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने के बाद कैसा प्रदर्शन करेगा और दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन इसका अनुभव किया है.

कोलकाता ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपये की रकम देकर अपने नाम किया था. इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए थे. 2019 से लगातार टेस्ट का नंबर-1 गेंदबाज हालांकि आईपीएल के 13वें सीजन में कोलकाता के लिए अभी तक वो कमाल नहीं दिखा पाया है, जिसकी उम्मीद उससे थी. कमिंस ने अभी तक खेले 10 मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं. उम्मीद के उलट उनका सबसे अच्छा योगदान बल्ले से आया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 53 रन बनाए थे और टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया था.

कमिंस के हमवतन ग्लैन मैक्सवेल भी किंग्स इलेवन पंजाब से मिली राशि को सही नहीं ठहरा पाए हैं. पंजाब ने मैक्सवेल के लिए 10.75 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन मैक्सवेल से अभी तक तूफानी पारी और पहले अर्धशतक का इंतजार है. टीम ने हालांकि मैक्सेवल को लगातार मौका दिया है. टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा था, "ग्लेन नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. हम जानते हैं कि मैक्सवेल क्या कर सकते हैं. वह टीम में अच्छा संतुलन लेकर आते हैं."

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस पर जो 10 करोड़ रुपये लगाए थे, वो हालांकि अभी तक वसूल होते दिख रहे हैं. शुरुआती कुछ मैचों में मौरिस खेल नहीं पाए थे. 10 अक्टूबर को वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले थे, यह उनका पहला मैच था. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ चार विकेट लिए थे और चार ओवरों में सिर्फ 16 रन दिए थे. तब से मौरिस टीम की बल्लेबाजी में निचले क्रम में और गेंदबाजी में बेहतरीन योगदान देते आ रहे हैं.

वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर ने शुरुआती दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की थी, लेकिन विफल रहे थे और टीम ने उन्हें निचले क्रम में भेजा और वह सफल रहे. मुख्यत: हेटमायेर नंबर पांच और छह पर खेल रहे हैं और टीम को यहां जिस तरह की बल्लेबाजी की जरूरत थी, वह हेटमायेर कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल को मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन नाथन शुरुआती सात मैचों में नहीं खेले थे. बीते दो मैचों में वो लय में आते दिख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget