एक्सप्लोरर

संजू सैमसन की विस्फोटक पारियों पर बोले शेन वार्न, जल्द ही भारतीय टीम में शामिल होगा यह खिलाड़ी

शेन वार्न ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि संजू इस साल टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा खेल दिखाएगा. अगर वह इस साल टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करता है तो मुझे लगता है कि आप उसे सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखोगे.’’

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न राजस्थान रॉयल्स के तेजतर्रार बल्लेबाज संजू सैमसन से काफी प्रभावित हैं. वार्न को लगता है कि अगर आईपीएल 2020 में संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वह टीम इंडिया में सभी फारमेट में खेल सकते हैं. केरल के इस शानदार बल्लेबाज के नियमित रूप से राष्ट्रीय टीम से खेलने को लेकर पिछले कुछ वर्षों से लगातार चर्चा होती रही है. आईपीएल 2020 में उनकी 74 और 85 रन की दो पारियों से इस तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है.

रॉयल्स के आईपीएल विजेता कप्तान और टीम के मेंटर वार्न को लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब सैमसन सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. वार्न ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि संजू इस साल टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा खेल दिखाएगा. अगर वह इस साल टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करता है तो मुझे लगता है कि आप उसे सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखोगे.’’ यह दिग्गज आस्ट्रेलियाई सैमसन की परिपक्वता और एक बल्लेबाज के रूप उनके विकास के गवाह रहे हैं और वह इस खिलाड़ी से बेहद प्रभावित हैं.

उन्होंने कहा, ‘सैमसन प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. मैंने अपने समय में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को देखा है लेकिन मैंने सैमसन को नेट्स पर अभ्यास करते हुए देखा है, उससे पिछले कई वर्षों से संपर्क में रहा हूं और मैंने उसे आगे बढ़ते हुए देखा है और इसलिए मुझे लगता है कि वह विशेष है.’

मुंबई को केएल राहुल से खतरा, शेन बांड ने बनाई पंजाब के कप्तान के खिलाफ विशेष रणनीति

वार्न ने यूएई से कहा, ‘‘वह विशिष्ट कौशल का धनी है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूम मचाएगा. ’’ वार्न इसके साथ ही स्टीव स्मिथ को टी20 क्रिकेट में पहली बार पारी का आगाज करते हुए देखकर भी प्रभावित हैं जिन्होंने अभी तक दो मैचों में दो अर्धशतक जमाये हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उसका पारी का आगाज करना पसंद है. मैं शुरू से यह मानता रहा हूं कि आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अधिक गेंदें खेलने का मौका मिलना चाहिए. इसलिए मेरे लिये जोस बटलर, स्टीव स्मिथ और संजू क्रमश: ऐसे पहले, दूसरे और तीसरे खिलाड़ी हैं. यही मेरे काम करने का तरीका है. ’’

यहां तक कि वार्न का मानना है कि मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को किसी भी परिस्थिति में शीर्ष तीन में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘स्टीव स्मिथ और एंड्रयू मैकडोनाल्ड के विचार भिन्न हो सकते लेकिन मैं हमेशा यही चाहता हूं कि मेरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सर्वाधिक गेंदें खेलने का मौका मिले. हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अलग अलग तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मैं स्टीव स्मिथ को शीर्ष में चाहता हूं. ’’

वार्न का मानना है कि बेन स्टोक्स के टीम से जुड़ने पर रॉयल्स किसी भी तरह की पिच पर मजबूत टीम बन जाएगी. स्टोक्स अपने पिता की बीमारी के कारण आईपीएल के पहले चरण में नहीं खेल पा रहे हैं लेकिन उनके बाद में उपलब्ध रहने की संभावना है. वार्न ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि बेन स्टोक्स इस साल अपनी भूमिका निभाएगा. उसकी बहुत कमी खल रही है लेकिन हम उसकी स्थिति समझते हैं. बेन के टीम से जुड़ने पर यह बेहतरीन टीम बन जाएगी। ’’

IPL 2020: पंजाब को चुनौती पेश करेगी मुंबई इंडियंस, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
क्या आप जानते हैं FIFA का यह नियम? एक नहीं, होते हैं 2 फाइनल; जानें क्रिकेट विश्व कप से कितना है अलग
क्या आप जानते हैं FIFA का यह नियम? एक नहीं, होते हैं 2 फाइनल; जानें क्रिकेट से कितना है अलग
टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच की इंस्टा स्टोरी वायरल, विराट कोहली को बताया ग्लोबल स्टार; जानें क्या लिखा
टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच की इंस्टा स्टोरी वायरल, विराट कोहली को बताया ग्लोबल स्टार
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget