एक्सप्लोरर

MI Vs RCB: आउट होने के बाद मैदान में क्रिस मौरिस से भिड़े हार्दिक पंड्या, रेफरी ने लगाई दोनों खिलाड़ियों को फटकार

मैच के 19वें ओवर में मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और आरसीबी तेज गेंदबाज मैदान में भिड़ गए. दोनों खिलाड़ियों को कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया हैं.

आईपीएल 2020 के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने प्लेऑफ के लिए जगह पक्की कर ली है. मुंबई के जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 43 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली. मैच के 19वें ओवर में मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और आरसीबी तेज गेंदबाज मैदान में भिड़ गए. मैच के बाद रेफरी मनु नायर ने इन दोनों को फटकार लगाई है. दोनों खिलाड़ियों को कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया हैं.

छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर आउट हुए पंड्या

मैच के आखिरी दो ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 16 रन चाहिए. 19वें ओवर में आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करने तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस आए है. पहले तीन गेंदों पर मौरिस ने सिर्फ तीन रन दिए. इस ओवर की चौथी गेंद पर पंड्या ने हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए छक्का जड़ दिया. हालांकि अगली ही गेंद पर मॉरिस ने पंड्या को बाउंड्री पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट करवा दिया. इसके बाद हार्दिक पैवेलियन लौटने के दौरान मॉरिस से बहस करने लगे. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली.

मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों को मैच रेफरी ने फटकार लगाई. क्रिस मॉरिस को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट लेवल वन 2.5 को तोड़ने का दोषी पाए गया. जबकि हार्दिक पंड्या कोड ऑफ कंडक्ट 2.20 तोड़ने के दोषी थे.

इस मैच में हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली. उन्होंने पारी में दो छक्के लगाए और दोनों ही क्रिस मौरिस की गेंद पर जड़ा. वहीं क्रिस मौरिस ने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट चटकाया.

IPL 2020: जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, विराट कोहली पहला और 100वां शिकार बने

MI vs RCB: टीम इंडिया में नहीं चुने गए सूर्यकुमार यादव के मुरीद हुए रवि शास्त्री, कहा-धैर्य रखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
Live: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget