एक्सप्लोरर

MI vs KKR: काम नहीं आई कमिंस की साहसी पारी, डिकॉक के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने कोलकाता को हराया

मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डिकॉक ने 44 गेंदो में नाबाद 78 रन बनाए. वहीं रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली.

MI vs KKR: आईपीएल 2020 के 32वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया. इस सीज़न में कोलकाता की यह चौथी हार है. केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई ने 19 गेंद शेष रहते ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. मुंबई के लिए क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 78 रनों की शानदार पारी खेली.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही. तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर राहुल त्रिपाठी 9 गेंदो में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद नितीश राणा भी सिर्फ 05 रन बनाकर कुल्टर नाइल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए.

33 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद दिनेश कार्तिक चार नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए आए, लेकिन वह भी सिर्फ चार रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए. कार्तिक के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए. गिल ने 23 गेंदो में दो चौको की मदद से 21 रन बनाए.

इसके बाद सभी को आंद्रे रसेल से उम्मीदें थी. लेकिन रसेल ने एक बार फिर सभी को निराश किया. रसेल 9 गेंदो में एक चौका और एक छक्का लगाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें 12 रनों के निजी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

11वें ओवर में 61 रनों पर आधी टीम के आउट होने के बाद पैट कमिंस बल्लेबाज़ी के लिए आए. कमिंस ने आते ही मुंबई के गेंदबाज़ो पर धावा बोल दिया. उन्होंने 36 गेंदो में नाबाद 53 रन बनाए. टी20 क्रिकेट में कमिंस की यह पहली फिफ्टी है. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले.

कमिंस के अलावा कप्तान इयोन मोर्गेन ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की. उन्होंने 29 गेंदो में दो चौको और दो छक्को की मदद से नाबाद 39 रन बनाए. इन दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 97 रनों की साझेदारी की.

वहीं मुंबई के लिए राहुल चाहर ने शानदार गेंदबाज़ी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट, कुल्टर नाइल और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली.

इसके बाद कोलकाता से मिले 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.3 ओवर में 94 रन जोड़े. रोहित पांच चौको और एक छक्के की बदौलत 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए.

हालांकि, डिकॉक ने एक छोर से कोलकाता के गेंदबाज़ों की धुनाई चालू रखी. उन्होंने सिर्फ 44 गेंदो में नाबाद 78 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 177.27 का रहा. अपनी अर्धशतकीय पारी में डिकॉक ने 9 चौके और तीन छक्के लगाए. इसके अलावा अंत में हार्दिक पांड्या भी 11 गेंदो में 21 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को 16.5 ओवर में ही जीत दिला दी.

कोलकाता के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अच्छी गेंदबाज़ी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इसके अलावा शिवम मावी को भी एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget