एक्सप्लोरर

IPL 2020: आईपीएल फैन्स को लग सकता है झटका, फ्रेंचाइजी ने इस बात पर जताई आपत्ति

IPL 2020: आईपीएल के 13वें संस्करण से पहले खेले जाने वाले ऑल स्टार मैच पर फ्रेंचाइजी ने आपत्ति जताई है. ऑल स्टार मैच में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों को खेलना है.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन से पहले खेले जाने वाले ऑल स्टार मैच पर काले बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि फ्रेंचाइजी ने इस मैच को लेकर आपत्ति जताई है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की ख्वाहिश थी कि आईपीएल की शुरुआत से पहले 25 मार्च को टॉप प्लेयर्स को मिलकर एक मैच खेला जाए, लेकिन अब इस पर पानी फिरता दिख रहा है. फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यह मैच लीग की तैयारियों का समय खा जाएगा और फ्रेंचाइजी यह नहीं चाहती हैं.

अधिकारी ने कहा, "बड़े नाम टूर्नामेंट की शुरुआत से एक सप्ताह पहले भारत आने शुरू हो जाएंगे. अब अगर आप खिलाड़ियों को 25 मार्च को होने वाले ऑल स्टार मैच खेलने की अनुमति देते हो तो वह 23 मार्च की रात या 24 मार्च की सुबह रवाना हो जाएंगे. अगले दिन वो खेलेंगे और 26 मार्च को वापस लौट आएंगे और फिर टूर्नामेंट 29 मार्च को शुरू होगा. क्या इसका कोई औचित्य है? साथ ही क्या, यह फ्रेंचाइजी के लिए सही है? मुझे नहीं लगता."

एक और अधिकारी ने कहा कि ऑल स्टार मैच में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों को खेलना होगा. बोर्ड ने इस विचार को लाने से पहले फ्रेंचाइजी से बात तक नहीं की थी. अधिकारी ने कहा, "हमारे पास मीडिया से यह खबर आई की ऑल स्टार मैच का आयोजन किया जा सकता है. हमें यह बात बताई भी नहीं गई. यह ऑल स्टार मैच दूसरी डिवीजन की टीमों के बीच नहीं खेला जा रहा है और वह यह तो कर ही सकते थे कि हमसे इस मुद्दे पर बात करते. हमने इस बात पर भी चर्चा नहीं कि की हमारा कोई बड़ा खिलाड़ी चोटिल भी हो सकता है."

अब ऐसी खबरें हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह मैच आईपीएल-2020 के बाद खेला जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के सामने पहले टेस्ट में होंगी ये चुनौतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget