एक्सप्लोरर

IPL 2020: 437 दिन बाद वापसी करने वाले धोनी ने पूरा किया शतक, बनाया ये खास रिकॉर्ड

आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया. इस मैच के साथ धोनी ने 437 दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की.

IPL 2020 MI vs CSK: आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया. इस मैच के साथ ही धोनी ने 437 दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की. इतने लंबे वक्त बाद जैसे ही धोनी ने मैदान पर कदम रखा, सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी चर्चा होने लगी, लेकिन इस बार चर्चा का विषय था धोनी का नया लुक. वैसे, धोनी अक्सर अपना लुक बदलते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एलग अंदाज़ में दाढ़ी-मूंछ रखी है.

एमएस धोनी ने आईपीएल में पूरे किए 100 कैच

इस मैच में एमएस धोनी ने विकेट के पीछे दो कैच पकड़े. इसके साथ ही आईपीएल में धोनी ने 100 कैच पूरे कर लिए, जिसमें से 95 उन्होंने विकेटकीपर के रूप में पकड़े हैं. इसके अलावा वह टी-20 क्रिकेट में 250 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर भी बन गए हैं.

चेन्नई की जीत के साथ ही धोनी ने CSK के कप्तान के तौर पर अपनी 100वीं जीत हासिल कर ली. इसके साथ ही धोनी आईपीएल में एक टीम के कप्तान के तौर पर 100 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि, धोनी आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान भी हैं.

एक बार फिर धोनी ने जीता दिल

आईपीएल 2020 के पहले मैच में एक बार फिर धोनी ने सभी का दिल जीत लिया. धोनी भले ही 39 साल के हो गए हैं और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन आज भी वह फिटनेस के मामले में किसी भी युवा क्रिकेटर को टक्कर दे सकते हैं. अपने नए लुक में धोनी काफी फिट भी दिखे. भले ही बल्लेबाज़ी में धोनी को रन बनाने का मौका नहीं मिला, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने अपनी टॉप फॉर्म दिखाई. धोनी ने कुल दो कैच पकड़े, जिसमें एक कैच बेहद शानदार था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget