एक्सप्लोरर

IPL 2020 CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स

तीन बार के चैंपियन और पिछली बार के उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स को अभी तक सात मैचों में से पांच में हार मिली है. प्वाइंट टेबल में अभी वह सातवें स्थान पर है.

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे आज जीत हासिल करनी होगी. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आज सनराइजर्स हैदराबाद से करो या मरो का मुकाबला है. तीन बार के चैंपियन और पिछली बार के उप विजेता चेन्नई को अभी तक सात मैचों में से पांच में हार मिली है. प्वाइंट टेबल में अभी वह सातवें स्थान पर है.

चेन्नई को बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरत

चेन्नई की सलामी जोड़ी शेन वाटसन और फाफ डुप्लेसिस ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मध्यक्रम को अब बेहतर खेल दिखाना होगा. केदार जाधव के लगातार लचर प्रदर्शन के बाद चेन्नई ने पिछले मैच में उन्हें बाहर कर दिया था और उनकी जगह नारायण जगदीशन को चुना जिन्होंने 28 गेंदों पर 33 रन बनाए. सैम कुरेन, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो भी बल्लेबाजी में असफल रहे. धोनी भी अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए हैं. कप्तान ने भी बाद में स्वीकार किया कि अगर उन्हें आगे मैच जीतने हैं तो बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

धोनी ने कहा, ‘‘बल्लेबाजी थोड़ा चिंता का विषय है। हमें इसको लेकर कुछ करने की जरूरत है.’’गेंदबाजी में दीपक चाहर और जडेजा अब तक प्रभावशाली रहे हैं. ब्रावो की वापसी से टीम संतुलित हुई लेकिन करेन, शार्दुल ठाकुर और कर्ण शर्मा को और अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. इस मैच में धोनी की टीम सनराइजर्स से पिछले मैच में मिली सात रन की हार का बदला चुकता करने की भी कोशिश करेगी.

सनराइजर्स की गेंदबाजी बनी कमजोर पक्ष

सनराइजर्स की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. उसने सात मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है और तालिका में पांचवें स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को पांच विकेट की हार से टीम आहत हुई होगी क्योंकि चार विकेट पर 158 रन बनाने के बाद एक समय उसने मैच पर अच्छा नियंत्रण बना रखा था.बल्लेबाजी सनराइजर्स के लिए चिंता का विषय नहीं है क्योंकि जॉनी बेयरस्टॉ, कप्तान डेविड वार्नर, मनीष पांडे और केन विलियमसन लगातार अच्छा स्कोर बना रहे हैं और जिम्मेदारी उठाने के लिये तैयार हैं. गेंदबाजी उसका कमजोर पक्ष बनकर सामने आया है।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और आलराउंडर मिशेल मार्श को गंवाने के बाद सनराइजर्स की गेंदबाजी कमजोर पड़ी है. लेग स्पिनर राशिद खान और यार्कर विशेषज्ञ टी नटराजन ने हालांकि उसकी तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है. लेकिन संदीप शर्मा, खलील अहमद और युवा अभिषेक शर्मा उसकी गेंदबाजी इकाई की कमजोर कड़ी साबित हुए हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन और कर्ण शर्मा. हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, राशिद खान, अभिषेक शर्मा, संदीप शर्मा , खलील अहमद, और टी नटराजन. IPL 2020: डिविलियर्स ने मारा गगनचुंबी छक्का, सड़क पर गुजर रही कार से जाकर टकराई गेंद, देखें VIDEO IPL 2020: कोहली ने डिविलियर्स को बताया 'सुपर ह्यूमन', कार्तिक ने कहा-एबी को रोकना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget