एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोहली ने डिविलियर्स को बताया 'सुपर ह्यूमन', कार्तिक ने कहा-एबी को रोकना मुश्किल

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी डिविलियर्स की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि एबी बेहतरीन खिलाड़ी है. उसे रोकना मुश्किल है. उसने ही दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर मिली 82 रन की शानदार जीत का श्रेय एबी डिविलियर्स को दिया है. मैन ऑफ द मैच डिविलियर्स ने की 33 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी के दौरान पांच चौके और छह छक्के जड़े. कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘यह बहुत मजबूत टीम के खिलाफ शानदार जीत है. अब हमारे लिये यह सप्ताह काफी व्यस्त होगा, इसकी शुरूआत अच्छी तरह करना अहम था. क्रिस मौरिस के आने से गेंदबाजी इकाई अब ज्यादा घातक दिख रही है. ’

कोहली ने कहा, ‘हम इस स्कोर से खुश थे. पिच सूखी थी और दिन अच्छा था तो हमने सोचा ओस नहीं होगी. लेकिन एक ‘सुपर ह्यूमन’ (डिविलियर्स) को छोड़कर हर बल्लेबाज को पिच पर परेशानी हुई.’ कोहली ने कहा कि टीम 165 रन के करीब स्कोर बनाने की सोच रही थी लेकिन डिविलियर्स की बल्लेबाजी के कारण हम 195 रन का लक्ष्य दे सके. यह पारी अविश्वसनीय थी. मुझे लगा कि मैंने कुछ ही गेंद खेली है और मैं भी शायद स्ट्राइक करना शुरू कर दूंगा.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन वह आया और तीसरी गेंद से ही रन जुटाना शुरू कर दिया और उसने कहा कि उसे अच्छा लगा. मैंने कहा कि आप भले ही अन्य मैचों में कई लोगों को अच्छी पारियां खेलते देखोगे लेकिन एबी ही है जो ऐसा कर सकता है जो उसने किया. यह लाजवाब पारी थी. मैं खुश था कि हम इतनी अच्छी साझेदारी (नाबाद 100) बना सके और मैं उसकी पारी को देखने के लिये सबसे अच्छी जगह पर था.’

डिविलियर्स ने कहा-मैं भी खुद से हैरान था

डिविलियर्स ने कहा, ‘अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं. मैं पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गया था, वह बहुत खराब अहसास था. मैं योगदान करके खुश हूं. ईमानदारी से कहूं तो मैं भी खुद से हैरान था. हम 140-150 की ओर बढ़ रहे थे और मुझे लगा 160-165 तक की कोशिश कर सकता हूं लेकिन 195 रन पर पहुंचकर हैरानी हुई.

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी डिविलियर्स की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, ‘एबी बेहतरीन खिलाड़ी है. उसे रोकना मुश्किल है. उसने ही दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया. हमने सबकुछ करने की कोशिश की. सिर्फ इनस्विंग होती यार्कर ही उसे रोक पा रही थी, वर्ना सभी गेंद बाहर जा रही थीं.’ कार्तिक ने कहा कि हमें कुछ चीजें बेहतर करने की जरूरत है. भले ही हम उन्हें 175 रन पर रोक देते लेकिन हमें बल्लेबाजी को बेहतर करना होगा.

IPL 2020: बैंगलोर जीत के साथ Points Table में तीसरे नंबर पर पहुंची, ओरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

IPL 2020: मिड सीजन ट्रांसफर शुरू, जानें कैसे गेल और रहाणे जैसे खिलाड़ी दूसरी टीम के लिए खेल सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11
स्पेन ने जीता 2026 फीफा वर्ल्ड कप तो टीम को लगेगा बड़ा झटका, 27 साल का खिलाड़ी लेगा संन्यास
स्पेन ने जीता 2026 फीफा वर्ल्ड कप तो टीम को लगेगा बड़ा झटका, 27 साल का खिलाड़ी लेगा संन्यास
FIFA World Cup 2026 Winner: स्पेन या अर्जेंटीना, कौन जीतेगा फीफा वर्ल्ड कप का खिताब? जानें क्या बोले दिग्गज
स्पेन या अर्जेंटीना, कौन जीतेगा 2026 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब? जानें क्या बोले दिग्गज
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
Embed widget