एक्सप्लोरर

IPL 2020: 13वां सीजन आज से शुरू, पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच

कोरोना वायरस महामारी के खौफ के बीच दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिये इंडियन प्रीमियर लीग आज से शुरू होगी. भारत में कोरोना महामारी के बढते मामलों के कारण टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है.

महीनों की अनिश्चितता के बाद आईपीएल का 13वां सीजन आज से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो रहा है. आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स पहले मैच में आज एक दूसरे के सामने होंगी. बेशक दोनों टीमें लीग की विजयी शुरूआत चाहेंगी, लेकिन राह किसी भी आसान नहीं रहेगी.

मैच आज अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे शुरू होगा. यूएई वो जगह है जहां कई खिलाड़ी अभी तक खेले नहीं हैं और पहली बार वहां की पिचों पर अपनी किस्मत आजमाएंगे. आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी बार है कि पूरा आईपीएल भारत के बाहर आयोजित किया जाएगा. इससे पहले 2009 में लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था. वहीं 2014 में आईपीएल का पहला हाफ यूएई में खेले गया था और इसका कारण भी लोकसभा चुनाव थे.

29 मार्च से भारत में ही होना था आईपीएल का आयोजन

वैसे तो आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से भारत में ही होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया और फिर इसके होने, ना होने पर काले बदाल मंडराते रहे. बीसीसीआई टी-20 विश्व कप स्थगित होने के बाद इसके लिए विंडो निकालने में सफल रही और अब यूएई के तीन शहर अबु धाबी, दुबई, शारजाह में आईपीएल खेला जाएगा.

आईपीएल बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा कोविड-19 के कारण हालांकि इस बार का आईपीएल बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. दर्शक हमेशा से आईपीएल की सबसे अहम कड़ी रहे हैं और ऐसे में इनके बिना आईपीएल खेलना और टीवी पर देखना थोड़ा अजीब तो जरूर होगा. हालांकि टीवी पर इसे करोड़ों लोगों द्वारा देखे जाने की उम्मीद है.

पिछले सीजन में ताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी थी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरी थीं और इस बार भी यही है. टी-20 प्रारूप की अनिश्चित्ता को देखते हुए बाकी की छह टीमों को भी दावेदारी से बाहर नहीं किया जा सकता. दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक खिताब नहीं जीता है और यह तीनों टीमें इस बार यह कमी पूरी करना चाहेंगी. कौन कितना सफल रहता है वो टूर्नामेंट के आखिरी में ही पता चलेगा.

यूएई की पिचें धीमी और स्पिनरों की मददगार होती है लेकिन यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन थोड़ा समय बीत जाने के बाद तब गेंदबाजों को वैरिएशन के माध्यम से बल्लेबाजों से बचना होगा. यहां की गर्मी और उमस निश्चित तौर पर टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अहम रोल निभाएगी. वहीं दर्शकों के बिना खिलाड़ी अपने आप को कैसे प्रेरित रखते हैं यह देखना भी दिलचस्प होगा.

IPL की फेमस एंकर मयंती लैंगर बनीं मां, सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

IPL से हटने के बाद इस खास मिशन पर हैं सुरेश रैना, जान खुश हो जाएंगे क्रिकेट फैन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget