एक्सप्लोरर

IPL: दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने सात विकेट से हराया

हैदराबाद के हाथों अपनी गलती की वजह से दिल्ली को 7 विकेट से हार मिली. इस हार के साथ ही प्ले ऑफ में उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं.

हैदराबाद: आईपीएल में शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबल में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को सात विकेट से हरा दिया. अपनी नपी-तुली गेंदबाजी के लिए मशहूर हैदराबाद ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी खेलने उतरी दिल्ली को 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रनों पर ही सीमित कर दिया. इस लक्ष्य को उतार-चढ़ाव भरे इस मैच में हैदराबाद ने एक गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

अंत के दो ओवरों में हैदराबाद को जीत के लिए 28 रनों की दरकार थी. युसूफ पठान मे 19वें ओवरें में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन जोड़े और फिर अंतिम ओवर में भी एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाते हुए हैदराबाद को जीत दिलाई.

युसूफ ने 12 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों की मदद से नाबाद 27 रनों की पारी खेली. कप्तान केन विलियमसन भी 30 गेंदों में सिर्फ एक छक्का मार 32 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस जीत के बाद हैदराबाद एक बार फिर पहले स्थान पर वापस आ गई है.

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को शुरुआत अच्छी मिली. एलेक्स हेल्स (45) और शिखर धवन (33) ने पहले विकेट के लिए नौ ओवरों में 76 रन जोड़े. दिल्ली के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने हेल्स को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा. हेल्स ने 32 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए. 10 रन बाद मिश्रा ने धवन को भी बोल्ड कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया. धवन ने 30 गेंदों का सामना किया और दो चौकों के अलावा एक छक्का मारा.

यहां से विलियमसन और मनीष पांडे (21) की जोड़ी ने टीम को मैच में बनाए रखा और तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की. पांडे को ल्याम प्लंकट ने पृथ्वी शॉ के हाथों 18वें ओवर की पहली गेंद पर कैच करा मेजबान टीम को तीसरा झटका दिया. उनके स्थान पर आए युसूफ पर बड़ी जिम्मेदारी थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे.

इससे पहले, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (65) के अर्धशतक के बावजूद हैदराबाद ने दिल्ली को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. पृथ्वी के अलावा दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली.

दिल्ली ने अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किया और कोलिन मुनरो के स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल (2) को पृथ्वी के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा. मैक्सवेल सफल नहीं रहे और दूसरे ओवर में नौ के कुल स्कोर पर रन आउट हो गए.

यहां से अय्यर और शॉ ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों को परेशान किया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. पृथ्वी 95 के कुल स्कोर पर राशिद खान की गेंद पर सिद्धार्थ कौल के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में महज 36 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के लगाए.

अय्यर अपने अर्धशतक से छह रन दूर थे. कौल की गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने के प्रयास में वह शिखर धवन के हाथों में गेंद खेल बैठे. उन्होंने 36 गेंदों में 44 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं.

यहां से दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और उसे रनगति में जो तेजी की आवश्यकता थी वह मेजबान टीम के गेंदबादों ने हासिल नहीं करने दी. राशिद ने ऋषभ पंत (18) को लय में आने से पहले पगबाधा आउट कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया. उनसे पहले इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे नमन ओझा एक रन बनाकर रन आउट हो गए थे.

अंत में हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हैदराबाद के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए. सिद्धार्थ कौल को एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget