एक्सप्लोरर

KKR vs SRH: केकेआर को पांच विकेट से हराते हुए हैदराबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक

भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया. इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में हैदराबद की ये लगातार तीसरी जीत है.

सीजन के अपने तीसरे मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए कोलकाता को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 138 रनों पर रोक और फिर कप्तान विलियमसन (50) की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर इस लक्ष्य को 19 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

हैदराबाद का पहला विकेट 32 के कुल स्कोर पर ऋद्धिमान साहा (24) के रूप में गिरा. उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया. साहा ने 15 गेंदों पर पांच चौके लगाए. नरेन ने इसके बाद शिखर धवन (7) को 42 के कुल स्कोर पर बोल्ड किया.

कुलदीप यादव ने 55 के कुल स्कोर पर मनीष पांडे को पवेलियन भेजा. यहां हैदराबाद की टीम परेशानी में थी, लेकिन कप्तान ने शाकिब अल हसन (27) के साथ मिलकर टीम को संकट से निकाल जीत के करीब ले गए. इसी बीच पीयूष चावला ने शाकिब को बोल्ड कर दिया. शाकिब का विकेट 114 के कुल स्कोर पर गिरा.

कप्तान 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट लिए. उन्होंने 44 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया.

युसूफ पठान ने अंत में सात गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाते हुए हैदराबाद को जीत दिलाई.

इससे पहले, हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे जिन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 26 रन दिए और तीन विकेट हासिल किए. शाकिब अल हसन और मैन ऑफ द मैच बिलि स्टानलेक ने चार-चार ओवरों में 21-21 रन दिए और दो-दो विकेट लिए.

कोलकाता ने इस बार अपनी सालमी जोड़ी में बदलाव किया और क्रिस लिन के साथ रोबिन उथप्पा (3) को पारी की शुरुआत करने को भेजा. हालांकि उसका यह पैंतरा सफल नहीं हुआ और उथप्पा तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेवर कुमार का शिकार बन गए.

इसके बाद नितिश राणा (18) ने लिन के साथ पारी को आगे बढ़ाया. सातवां ओवर जैसे ही खत्म हुआ बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा. कुछ देर बाद मैच फिर शुरू हुआ और चौथी गेंद पर राणा को मनीष पांडे ने शानदार कैच लेकर पवेलियन भेज दिया. बिलि स्टानलेक की गेंद पर राणा 55 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे.

सुनील नरेन (9) को शाकिब ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर पवेलियन भेज दिया. स्टानलेक और मनीष की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल दिखाया और खतरनाक आंद्रे रसैल (9) को पवेलियन भेजा. रसैल का विकेट 96 के कुल स्कोर पर गिरा. शुभमन गिल आईपीएल के पहले मैच में सिर्फ तीन रन बना पाए.

कप्तान दिनेश कार्तिक 27 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बना पाए.

शिवम मावी ने सात रन बनाए और आखिरी गेंद पर आउट हुए. मिशेल जॉनसन चार रनों पर नाबाद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget