एक्सप्लोरर

IPL 12: नो-बॉल पर मुंबई को मिली पहली जीत, रॉयल चैलेंजर्स की लगातार दूसरी हार

डिविलियर्स ने 41 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए. शिमरोन हेटमेयर ने पांच, कोलिन डी ग्रैंडहोम ने दो और दुबे ने नाबाद नौ रन का योगदान दिया.

बेंगलुरू: जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 20 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस ने अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 70) के अर्धशतक पर पानी फेरते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के सातवें मैच में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया. तीन बार की चैम्पियन मुंबई की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि बेंगलोर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.

मुंबई ने यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया और फिर बेंगलोर को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन पर रोक दिया.

मुंबई से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर ने 3.2 ओवर में 27 के स्कोर पर मोइन अली (13) का विकेट खो दिया. इसके बाद पार्थिव पटेल (31) भी 6.5 ओवर में टीम के 67 के स्कोर पर आउट हो गए. पार्थिव ने 22 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया.

पार्थिव के आउट होने के बाद अगली ही मारकंडे की गेंद पर स्लिप में खड़े युवराज सिंह ने डिविलियर्स का कैच छोड़ दिया. डिविलियर्स ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए कप्तान विराट कोहली (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े. उन्होंने 32 गेंदों पर छह चौके लगाए.

कोहली के आउट होने के बाद डिविलियर्स ने एक छोर संभाले रखा और आईपीएल में अपना 29वां अर्धशतक पूरा किया. बेंगलोर को अंतिम 18 गेंदों पर जीत के लिए 40 रन बनाने थे लेकिन बुमराह ने मैच के 19वें ओवर में मात्र पांच रन ही दिए और एक विकेट भी लिया. बेंगलोर अब जीत के लिए अंतिम छह गेंदों पर 17 रन बनाने थे.

शिवम दुबे ने लसिथ मलिंगा की पहली गेंद पर छक्का लगाकर बेंगलोर को जीत के और करीब लेकर गए. बेंगलोर को इसके बाद अंतिम दो गेंदों पर आठ रन बनाने थे लेकिन वह पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद पांच विकेट पर 181 रन ही बना सकी.

मलिंगा की आखिरी गेंद नो-बॉल दिख रही थी लेकिन अंपायर ने इसपर ध्यान नहीं दिया और मुंबई को पहली जीत मिल गई. कप्तान कोहली नो-बॉल न देने से काफी नाराज भी दिखाई दिए.

मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो और मारकंडे ने एक विकेट लिया. इससे पहले, युजवेंद्र चहल (38 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया और अपने इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया.

मुंबई को उसके दोनों ओपनर क्विंटन डी कॉक (23) और कप्तान रोहित शर्मा (48) ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 54 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरूआत दी.

युजवेंद्र चहल ने डी कॉक को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा. डी कॉक ने 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. डी कॉक के आउट होने के बाद मुंबई ने 87 के स्कोर पर रोहित के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया. रोहित ने 33 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया.

एशियन एयरगन चैंपियनशिप: मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने गोल्ड पर निशाना लगाया

मुंबई को तीसरा झटका युवराज सिंह (23) के रूप में 124 के स्कोर पर लगा. युवराज ने 14वें ओवर में युजवेंद्र के पहले तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए और फिर इसके बाद वह चौथी गेंद पर सीमा रेखा पर कैच आउट हो गए.

मुंबई ने अंतिम तीन ओवर में 40 रन बटोरे. हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन की नाबाद पारी खेलकर मुंबई को 20 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन तक पहुंचाया. सूर्यकुमार यादव ने 38 रन बनाए. कीरोन पोलार्ड ने पांच, क्रुणाल पांड्या ने एक, मिशेल मैक्लेनेगन ने एक, मयंक मारकंडे ने छह रन बनाए.

बेंगलोर की ओर से चहल के चार विकेटों के अलावा उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए.

मांकडिंग रन आउट पर विवाद बढ़ा, वार्न ने अश्विन की आलोचना की

बिना मेकअप के दिखीं सारा अली खान, मीडिया को देखकर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget