एक्सप्लोरर

IPL सीजन 12: किंग्स XI पंजाब ने राजस्थान को 12 रनों से हराया, प्वाइंट्स टेबल में पहुंचा चौथे स्थान पर

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल (50), डेविड मिलर (40) और कप्तान रविचंद्रन अश्विन की चार गेंदों पर 17 रनों की पारी की सहायता से 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. पंजाब के लिए अश्विन, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए. मुरुगन अश्विन को एक सफलता मिली.

मोहाली: किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को अपने घर आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 12 रनों से हरा दिया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल (50), डेविड मिलर (40) और कप्तान रविचंद्रन अश्विन की चार गेंदों पर 17 रनों की पारी की सहायता से 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. मेहमान राजस्थान 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी.

मजबूत लक्ष्य के सामने राजस्थान को जिस तरह की तेज शुरुआत चाहिए थी वह उसे मिली, लेकिन आखिरी के ओवरों में उसके बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाए. राहुल त्रिपाठी (50) और जोस बटलर (23) ने चार ओवर में टीम का स्कोर 38 कर दिया. बटलर पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए.

अश्विन ने किया कमाल

त्रिपाठी अकेले नहीं हुए. संजू सैमसन (27)ने बटलर की कमी पूरी की और त्रिपाठी का अच्छा साथ दिया. दोनों टीम को धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब ले जा रहे थे. पंजाब के लिए यह साझेदारी खतरनाक हो रही थी जिसे तोड़ने के लिए अश्विन ने खुद गेंद थामी. अश्विन सफल भी रहे. अश्विन की गेंद पर स्वीप खेलने की कोशिश में संजू बोल्ड हो गए. इस समय राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 97 रन था.

पंजाब के लिए अश्विन, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए. मुरुगन अश्विन को एक सफलता मिली.

पंजाब की हुई थी तेज शुरूआत

इससे पहले, क्रिस गेल (30) और राहुल पंजाब की टीम को तेज शुरुआत नहीं दे पाए. गेल अपने रंग में आते, इससे पहले ही आर्चर ने उन्हें विकेट के लिए पीछे सैमसन के हाथों कैच करा दिया. मयंक अग्रवाल ने जरूर आक्रामकता दिखाई, दो शानदार छक्का तथा एक चौका मारा, लेकिन वह अपनी पारी को 26 के निजी स्कोर से आगे नहीं ले पाए. लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने राजस्थान को उनसे छुटकारा दिलाया.

राहुल दूसरे छोर पर थे और डेविड मिलर उनके साथ थे. लेकिन, रनगति में ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा था. 13 ओवरों में पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 97 रन ही था. यहां से राहुल और मिलर ने आक्रामक बल्लेबाजी दिखानी शुरू की और हर ओवर में एक-दो बाउंड्री लेने लगे. 15 ओवर में इन दोनों ने टीम का स्कोर 136 रनों तक पहुंचा दिया. राहुल ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वह अगले ओवर में जयदेव उनादकट का शिकार हो गए. उनका विकेट 152 के कुल स्कोर पर गिरा. राहुल ने 47 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से अर्धशतक जमाया.

मिलर भी आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 27 गेंदों की पारी में दो चौके और दो छक्के मारे. आखिरी ओवर की पांच गेंदों पर पंजाब ने कुल 18 रन लेकर मजबूत स्कोर हासिल किया. जिसमें से अश्विन ने दो पर छक्के और एक पर चौका मारा.  राजस्थान के लिए आर्चर ने तीन विकेट लिए. धवल कुलकर्णी, उनादकट और ईश सोढ़ी ने एक-एक सफलता हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
क्या आप जानते हैं FIFA का यह नियम? एक नहीं, होते हैं 2 फाइनल; जानें क्रिकेट विश्व कप से कितना है अलग
क्या आप जानते हैं FIFA का यह नियम? एक नहीं, होते हैं 2 फाइनल; जानें क्रिकेट से कितना है अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget