एक्सप्लोरर

DDvsKKR: कप्तान बदलते ही बदली दिल्ली की किस्मत, कोलकत्ता को 55 रन से हराया

दिल्ली की सात मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि कोलकाता को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है.

नई दिल्ली: शुक्रवार रात आईपीएल 11 के एक तरफा मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 93 रन और अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने जीत हासिल की. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता 20 ओवर में नौ विकेट विकेट पर 164 रन ही बना पाई.

दिल्ली की सात मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि कोलकाता को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता के लिए आंद्रे रसैल ने 30 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. रसैल और शुभम गिल के बीच छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई. दिल्ली के लिए ट्रेंट बोल्ट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ग्लैन मैक्सवेल को ने दो-दो विकेट लिए.

दिल्ली से मिले 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने 46 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और दिल्ली से मिला उसका लक्ष्य दूर होता चला गया.

इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 93 और 18 साल के युवा बल्लेबाज पथ्वी शॉ के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने चार विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर बनाया.

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों पर तीन चैकों और 10 छक्कों की मदद नाबाद 93 रन बनाए. अययर का आईपीएल 11 में यह तीसरा अर्धशतक है. इसके साथ ही आईपीएल में उनके 1000 रन हो गए हैं. शॉ और अययर के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई.

कप्तान अय्यर ने ग्लैन मैक्सवेल के साथ भी चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़े. ग्लैन मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के के सहारे 27 रन बनाए. मैक्सवेल का विकेट 202 के स्कोर पर गिरा. दिल्ली ने आखिरी के ओवर में 29 रन बटोरे जिसमें चार छक्के शामिल हैं. इसके अलावा उसने उसने आखिरी चार ओवर में उसने 76 रन जुटाए. कोलकाता के लिए चावला ने 33 रन पर एक विकेट, मावी ने 58 रन पर एक विकेट और रसैल ने 28 रन देकर एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
Lionel Messi Cry: वर्ल्ड कप हारने के बाद टूटे लियोनल मेसी, मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे; इमोशनल वीडियो वायरल
वर्ल्ड कप हारने के बाद टूटे लियोनल मेसी, मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे; इमोशनल वीडियो वायरल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget