एक्सप्लोरर

INDvsWI: आज 2-0 की बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया

INDvsWI: आज 2-0 की बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
एंटिगा: शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करने वाली वेस्टइंडीज, भारत के खिलाफ तीसरे मैच में आज जीत से कम कुछ भी नहीं चाहेगी. वहीं, भारत अपने विजयी क्रम को जारी रखने की पुरजोर कोशिश करेगा. पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा मैच नॉर्थ साउंड स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, वहीं दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 105 रनों से मात दी थी. वेस्टइंडीज के लिए इस श्रृंखला में जीत बेहद अहम है, क्योंकि 2019 में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश के लिए उसके पास यह संभवत: आखिरी मौका है. आगामी 30 सितंबर तक आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में मेजबान इंग्लैंड के अलावा शीर्ष सात टीमें विश्व कप में सीधे प्रवेश की हकदार होंगी. बाकी टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट में खेलना होगा. ऐसे में विंडीज पर गहरा संकट मंडरा रहा है. उसे हर हाल में जीत की जरूरत है, लेकिन उसके प्रदर्शन और सामने भारत जैसी मजबूत टीम को देखकर जीत काफी दूर नजर आती है. भारतीय टीम इस समय बेहद संतुलित है. उसके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दूसरे मैच में शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी थी. रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. वहीं कोहली का बल्ला भी रन उगल रहा है. कोहली ने दूसरे मैच के बाद कहा था कि तीसरे मैच में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि पंत को किसकी जगह टीम में शामिल किया जाएगा. गेंदबाजी में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया था. चाइनामैन कुलदीप यादव ने पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे. वहीं भुवनेश्वर और उमेश ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी. मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा संकट यह है कि न ही उसकी बल्लेबाजी चल रही है, न ही गेंदबाजी. पिछले मैच में शाई होप ने अर्धशतक जड़ा था, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका था. गेंदबाजी में भी उसका कोई ऐसा गेंदबाज उभर कर सामने नहीं आया है जो भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगा सके. अल्जारी जोसेफ और कप्तान जेसन होल्डर से टीम को उम्मीदें होंगी. टीमें (संभावित): भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक. वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, जॉनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, इविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स, केरन पावेल, रोवमैन पावेल, केसरिक विलियम्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
IND vs WI 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget