एक्सप्लोरर

TOSS REPORT INDvsSL: सीरीज़ डिसाइडर में रोहित ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, वाशिंगटन सुंदर बाहर

सीरीज़ डिसाइडर मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. कप्तान रोहित शर्मा ने अहम मुकाबले में ड्यू फैक्टर को ध्यान में रखते हुए मेहमान टीम श्रीलंका को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया है.

नई दिल्ली/विशाखापत्तनम: सीरीज़ डिसाइडर मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. कप्तान रोहित शर्मा ने अहम मुकाबले में ड्यू फैक्टर को ध्यान में रखते हुए मेहमान टीम श्रीलंका को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया है. सीरीज़ के फाइनल में भारतीय टीम में एक अहम बदलाव हुआ है. पिछले मुकाबले में डेब्यू करने वाले वाशिंगटन सुंदर बीमार होने की वजह से आखिरी वनडे में टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके स्थान पर एक बार फिर से चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. वहीं श्रीलंकाई टीम ने आज लहिरू थिरिमाने को बाहर कर सदीरा समराविक्रमा को टीम में जगह दी है. 3 मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले में धर्मशाला में श्रीलंका ने भारत को मात दी थी, लेकिन मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित के तीसरे दोहरे शतक के दम पर भारत ने मेहमानों को पटखनी देते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. अब आज यहां वाई.एस.राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारत अपने घर में अक्टूबर 2015 के बाद से कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारा है. ऐसे में वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा. इस मैदान पर उसका रिकार्ड भी अच्छा रहा है. भारत ने यहां सात मैच खेले हैं तो एक में जीत हासिल की है. श्रीलंका को उसे हराने के लिए अपनी शीर्ष फॉर्म का प्रदर्शन करना होगा. वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज भारत रोहित की आगुआई में उतरेगी. उसकी बल्लेबाजी का दारोमदार भी रोहित के कंधों पर होगा. पहले मैच में नाजुक स्थिति में अर्धशतक जड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. इस मैदान का धोनी के साथ खासा नाता है. धोनी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक इसी मैदान पर 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था. धोनी ने उस मैच में 148 रनों की पारी खेली थी. पिछले मैच में शिखर धवन ने भी बल्ले से बेहतरीन योगदान दिया था. वहीं अपने करियर का दूसरा मैज खेलने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी 88 रनों की पारी खेल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था. दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे को पहले मैच में ही बल्लेबाजी का मौका मिला था. यह दोनों भी अपने बल्ले की जंग को दूर करना चाहेंगे. गेंदबाजी में भारत भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के ऊपर निर्भर रहेगी. वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल के ऊपर जिम्मेदारी होगी. वहीं श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करेंगे. उनके पास सीरीज जीतने का मौका भी है जिसे वह किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेंगे. टीमें: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर. श्रीलंका: थिसारा परेरा, उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, सदीरा समराविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, धनंजय डी सिल्वा, सचिथा पाथिराना.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget