एक्सप्लोरर

INDvsENG: चेन्नई में 'स्पिन तिकड़ी' के सामने होगी इंग्लैंड की असल परीक्षा

नई दिल्ली/चेन्नई: भारतीय टीम कल से इंग्लैंड के खिलाफ यहां शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में फतह हासिल कर अपनी सबसे बड़ी रिकार्ड जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. यह मैच भारतीयों को अपनी जीतने की लय के रिकार्ड को 18 मैच तक बढ़ाने का मौका भी देगा। इंग्लैंड के साथ चल रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारतीय टीम 3-0 से सीरीज़ को जीत चुकी है. लेकिन चेन्नई के मैदान का एक ऐसा आंकड़ा निकलकर सामने आया है जिसमें टीम इंडिया एक बार फिर से इंग्लैंड पर इक्कीस नज़र आ रही है. जी हां चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबला साल 2013 में ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेला था और इस मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन इंग्लैंड की चिंताओं को और अधिक बढ़ा सकता है क्योंकि भारतीय टीम ने ये मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था. चेपॉक के मैदान पर खेले गए उस आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 380 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था और भारतीय टीम ने उसके जवाब में कप्तान धोनी के दोहरे शतक और विराट कोहली के शतक की मदद से 572 रन बना डाले थे. जिसके बाद दूसरी पारी में भारतीय स्पिन तिकड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम 241 रनों पर ऑल-आउट कर आसानी से 50 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. उस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे थे भारतीय स्पिनर्स. भारतीय स्पिनरों ने पूरे 20 विकेट अपने नाम किए थे. इस मुकाबले में अश्विन ने 12 विकेट अपने नाम किए थे. जबकि जडेजा ने उस मुकाबले में 5 विकेट चटकाए थे. उस मैच में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने भी 3 विकेट अपने नाम किए थे. जिसकी मदद से भारतीय टीम ने ये मैच अपने नाम कर लिया था. एक बार फिर आर अश्विन शानदार फॉर्म में है जबकि उनका साथ देने के लिए रविन्द्र जडेजा भी मौजूद हैं. हरभजन नहीं हैं लेकिन जयंत यादव बखूबी इन दोनों दिग्गजों का साथ निभा रहे हैं. ऐसे में इंग्लैंड के लिए चेन्नई के मैदान पर एक बार फिर भारतीय स्पिन तिकड़ी मुसीबत साबित हो सकती हैं. चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम पर भारतीय टीम ने कुल 31 मैच खेले हैं जिसमें उसे 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है जबकि 6 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर कुल 12 मैच ड्रॉ हुए हैं. ये मैदान भारतीय टीम के लिए पिछले 17 सालों से लकी भी रहा है क्योंकि पिछले 17 सालों में कोई भी टीम यहां भारतीय टीम को हरा नहीं पाई है. जबकि इंग्लैंड ने 31 साल पहले 1985 में इस मैदान पर भारतीय टीम को आखिरी बार धूल चटाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget