एक्सप्लोरर

IndVsEng: जीत के साथ भारत चाहेगा सेमीफाइनल में प्रवेश, मेजबान की नजर टूर्नामेंट में बने रहने की

क्रिकेट विश्वकप में आज एक बेहद ही शानदार मुकाबला दर्शकों को देखने को मिल सकता है. आज मेजबान इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम से भिड़ेगी. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम जहां सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी वहीं, इंग्लैंड को टुर्नामेंट में बने रहना है तो ये मैच जीतना बहुत आवश्यक है.

बर्मिंघम: आईसीसी विश्व कप-2019 में मेजबान इंग्लैंड की टीम आज भारतीय टीम से भिड़ेगी. इस मुकाबले का क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार है. यह मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा और अब तक के प्रदर्शन के आधार पर देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा मैच में भारी है. बता दें कि भारतीय टीम इस वर्ल्डकप अब तक किसी भी टीम से नहीं हारी है जबकि इंग्लैंड को श्रीलंका और पाकिस्तान से अप्रत्याशित हार मिली हैं जिसके कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति भी अब डगमगा गई है. बता दें कि आज भारतीय टीम मैदान पर नई जर्सी में दिखेगी. टीम के खिलाड़ियों को आज ओरेंज और ब्लू कलर के ड्रेस में देखा जाएगा. मैच का प्रसारण दोपहर बाद तीन बजे से होगा.

चार नंबर पर बल्लेबाजी में भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी सूरत में भारत को हराना होगा. तभी वह अंतिम-4 की रेस में बनी रहेगी. ऐसे में इयोन मोर्गन की टीम से उम्मीद की जाती है कि वह इस मैच में अपनी पूरी ताकत झोंकेगी. इसके बाद उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच जीतना होगा तभी वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी. बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम को इस मैच में जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देगी. उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए तीन मैचों में एक अंक की जरूरत है. भारतीय बल्लेबाजी में नंबर चार के बल्लेबाज फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. ये टीम के लिए चिंता का कारण है. अभी तक नंबर-4 पर ऑलराउंडर विजय शंकर मौके को भुना नहीं पाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में उनके पास मौका था लेकिन वह इसे भुनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे. शंकर की विफलता को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ आज के अहम मैच में दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है.

IndVsEng: जीत के साथ भारत चाहेगा सेमीफाइनल में प्रवेश, मेजबान की नजर टूर्नामेंट में बने रहने की Indian Skipper Virat Kohli

इंग्लैंड की शुरुआत रही थी बेहतरीन

वहीं, भारत के शीर्ष क्रम ने बढ़िया किया है, लेकि मिडिल ऑर्डर से अभी तक कोई बेहतरीन पारी देखने को नहीं मिली है. महेंद्र सिंह धोनी रन तो कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपनी रन गति बढ़ाई होगी. केदार जाधव ने भी खासा प्रदर्शन नहीं किया है. हार्दिक ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी के साथ अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन जिस आक्रामकता से वह रन करते हैं वो अभी तक दिखी नहीं है. दूसरी तरफ इंग्लैंड ने शुरुआत तो बेहतरीन की थी, लेकिन बीच में वो रास्ता भटक गई है. टीम श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर भी हासिल नहीं कर पाई थी.

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण खतरनाक है

इंग्लैंड की बल्लेबाजी में बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज तो हैं लेकिन वह मजबूत भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक पाते हैं या नहीं यह देखना होगा. जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोए रूट के नाम ही किसी भी गेंदबाज को डराने के लिए काफी हैं. लेकिन भारत का आक्रमण भी कम नहीं है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी बेहतरीन फॉर्म में हैं तो वहीं मध्य के ओवरों में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव से पार पाना इंग्लैंड के लिए चुनौती रहेगा.

मैच हो सकता है रोमांचक

इंग्लैंड को बीते मैचों में जेसन रॉय की कमी जरूर खली थी जो चोट के कारण बाहर हो गए थे लेकिन ऐसी खबरें हैं कि रॉय भारत के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो भारत को और ज्यादा चौकन्ना रहना होगा क्योंकि बेयरस्टो और रॉय एक जोड़ी के रूप में खतरनाक हो जाते हैं. कुल मिलकार यह मैच इस विश्व कप का सबसे अहम मैच है. रोमांच और बेहतरीन क्रिकेट इस मैच में दर्शकों को भी बांधे रखेगी और साथ ही दोनों टीमों की स्थितियों को भी साफ करेगी.

टीमें (संभावित):

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव.

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

कांग्रेस में इस्तीफों की होड़: सांसद बाजवा ने सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्षों, सीडब्ल्यूसी सदस्यों का इस्तीफा मांगा

जम्मू-कश्मीर: बम बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई इस साल की अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार आज 'मन की बात' करेंगे PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget