एक्सप्लोरर

INDvSA: क्लासेन के कोहराम और डूमिनी की पारी से डूबी टीम इंडिया, 6 विकेट से मिली करारी मात

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर 8 गेंद पहले हासिल कर लिया.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर 8 गेंद पहले हासिल कर लिया. इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. साउथ अफ्रीका की जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा हाइनरिक क्लासेन का. अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे हाइनरिक क्लासेन ने नाबाद 69 रनों की पारी खेल सबका दिल जीत लिया. भारत के तेज गेंदबाज से लेकर स्पिनर युजवेन्द्र चहल तक उनके निशान पर रहे. अपनी 30 गेंदों की पारी में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीन चौके और 7 गगनभेदी छक्के लगा कर भारत ले जीत छीन ली. चहल इस मुकाबले में खासे मंहगे साबित हुए और चार ओवर में 64 रन लुटा गए. क्लासेन को कप्तान जे पी डुमिनी (नाबाद 64) का अच्छा साथ मिला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर भारत की वापसी की हर संभावना को खत्म कर दिया. क्लासेन ने पहले उनादकट को अपने निशाने पर लिया. आते ही ओवर में दो छक्के लगाकर पहले तो उन्होंने डकवर्थ-लुइस की किसी भी तरह की संभावना को खत्म किया और फिर भारत के हर गेंदबाज पर रन बटोरने शुरु कर दिए. लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल खास तौर पर उनके निशाने पर रहे. रिवर्स स्वीप के साथ विथ द स्पिन कवर के ऊपर से कई बेहतरीन शॉट खेले. मैच जब साउथ अफ्रीका की झोली में जाता दिख रहा था तभी 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए उनादकट ने क्लासेन को धोनी के हाथों कैच करा कर राहत भरी सांस ली. कुछ देर बाद डेविड मिलर भी पांड्या की गेंद पर चलते बने लेकिन दूसरी तरफ डुमिनी कप्तानी पारी खेल रहे थे. लगातार गेंद पर छक्का लगाकर डुमिनी ने टीम को शानदार जीत दिला दी. इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मनीष पांडे के शानदार अर्धशतक शतक और धोनी की आतिशी पारी की मदद से 188 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था. लंबे अर्से बाद धोनी के बल्ले से टी20 अर्धशतक भी निकाल और वो अपने पुराने रंग में नज़र आए. वहीं दूसरे छोर पर मनीष पांडे ने जमकर बल्लेबाज़ी की और 48 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों के साथ नाबाद 79 रन बनाए. वहीं धोनी ने अपनी आतिशी पारी में 28 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाए और 52 रनों के साथ नाबाद रहे. इन दोनों के अलावा सुरेश रैना (30) और शिखर धवन (24) ने भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने रोहित शर्मा के विकेट के बाद भारतीय पारी को संवारने का काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड का अहम खिलाड़ी चोटिल, अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना मुश्किल
न्यूजीलैंड का अहम खिलाड़ी चोटिल, अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना मुश्किल
रोहित शर्मा बनें अजीत अगरकर के जाने की वजह? चीफ सेलेक्टर ने BCCI से नहीं मांगा एक्सटेंशन
रोहित शर्मा बनें अजीत अगरकर के जाने की वजह? चीफ सेलेक्टर ने BCCI से नहीं मांगा एक्सटेंशन
चीफ सिलेक्टर अजीत अगर को BCCI से कितनी मिलती है सैलरी? होश उड़ा देगी रकम
चीफ सिलेक्टर अजीत अगर को BCCI से कितनी मिलती है सैलरी? होश उड़ा देगी रकम
रोहित या कोहली नहीं, पूर्व क्रिकेटर ने बताया वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में किस पर रहेगी नजर
रोहित या कोहली नहीं, पूर्व क्रिकेटर ने बताया वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में किस पर रहेगी नजर

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
DUSU रिजल्ट: कौन हैं निर्दलीय दीपांशु शौकीन जिन्होंने ABVP और NSUI को पछाड़ा
DUSU रिजल्ट: कौन हैं निर्दलीय दीपांशु शौकीन जिन्होंने ABVP और NSUI को पछाड़ा
न्यूजीलैंड का अहम खिलाड़ी चोटिल, अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना मुश्किल
न्यूजीलैंड का अहम खिलाड़ी चोटिल, अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना मुश्किल
2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, 'विश्वनाथ एंड संस' बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, 'विश्वनाथ एंड संस' बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'
DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और खत्म था करियर... डोभाल का वो खौफनाक किस्सा
चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और खत्म था करियर... डोभाल का वो खौफनाक किस्सा
Peepal Tree On Wall: क्या दीवार पर उग आया है पीपल? बिना नुकसान ऐसे निकालें
क्या दीवार पर उग आया है पीपल? बिना नुकसान ऐसे निकालें
Embed widget